scriptGUJARAT ELECTION 2022 : वराछा-कतारगाम समेत हॉट सीटों पर भी रही शांंति | More than 17 thousand security forces were deployed There was peace on | Patrika News

GUJARAT ELECTION 2022 : वराछा-कतारगाम समेत हॉट सीटों पर भी रही शांंति

locationसूरतPublished: Dec 01, 2022 09:51:57 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– 17 हजार से अधिक सुरक्षा बलों को किया था तैनात- छिपटुप घटनाओं का छोड़ दे तो कोई अप्रिय घटना नहीं

GUJARAT ELECTION 2022 :  वराछा-कतारगाम समेत हॉट सीटों पर भी रही शांंति

GUJARAT ELECTION 2022 : वराछा-कतारगाम समेत हॉट सीटों पर भी रही शांंति

सूरत. शहर की 12 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को 17 हजार से अधिक सुरक्षा बलों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। छिट-पुट घटनाओं को छोड़़ दे तो कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं हैं। हालांकि वराछा और कतारगाम की जैसी हॉट सीटों पर विवाद की आशंका के चलते चुनाव आयोग सुरक्षा के अधिक कड़े इंतजाम किए गए थे।
भूतकाल में यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला था लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने जोरदार ढंग अपनी दावेदारी पेश की थी। इन दोनों सीटों पर प्रचार में भी अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। प्रचार के दौरान छिटपुट विवाद भी सामने आए थे। आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर असमाजिक तत्वों का सहारा लेकर पथराव व हमला करवाने के आरोप भी लगाए थे। हालांकि पुलिस जांच अभी तक यह आरोप साबित नहीं हो पाए थे।
इन विवादों के चलते मतदान के दौरान भी यहां विवाद होने की आशंका व्यक्त किया जा सकता था। इन सब कारणों से संवेंदनशील व अति संवेदशनशील मतदान केन्द्रों का चयन कर अतिरिक्त संख्या में पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के जवानों को तैनात किया था। सुबह से शाम तक मतदान प्रक्रिया के दौरान कहीं कोई विवाद सामने नहीं आया है। इसी तरह शहर की अन्य विधानसभा सीटों कामरेज, सूरत उत्तर, सूरत पश्चिम, सूरत पूर्व, मजूरा, चौर्यासी, उधना, करंज, ओलपाड़ व लिम्बायत में भी मतदान शांति पूर्ण रहा। कहीं से विवाद या हिंसा की खबर नहीं हैं।
——————————————-
आचार संहिता भंग का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

जिला प्रशासन की शिकायत पर वराछा पुलिस ने अचार संहिता भंग का मामला दर्ज कर एक जनें को नामजद कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आचार संहिता भंग के आरोप में मातावाड़ी निवासी रणजीत दहिया (22) को गिरफ्तार किया गया है। रणजीत मातावाड़ी स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में काम करता है। उसका कहना हैं कि प्रचार सामग्री उसे वहां आने वाला कोई व्यक्ति दे गया था। उस व्यक्ति का नाम पता उससे नहीं मिला है। इस बारे में पूछताछ जारी है।
————————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो