scriptदो बेटियों की माता से किया बलात्कार | Mother of two daughters raped in surat | Patrika News

दो बेटियों की माता से किया बलात्कार

locationसूरतPublished: Aug 22, 2019 12:48:07 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

surat news : – शादी का झांसा देने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

दो बेटियों की माता से किया बलात्कार

दो बेटियों की माता से किया बलात्कार

सूरत. अठवा थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक तलाकशुदा महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। इस संबंध में अठवा पुलिस ने मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सचिन उद्योगनगर निवासी अली असगर ने ३६ वर्षीय तलाकशुदा महिला से बलात्कार किया। असगर साल भर पूर्व पीडि़ता के संपर्क में आया। उसने पीडि़ता से शादी करने तथा उसकी दो बच्ची को अपनाने का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ कई बार जबरन यौन संबंध बनाए। जब भी पीडि़ता शादी का बात करती तो वह टाल देता था। कुछ समय पूर्व पीडि़ता ने शादी के लिए जोर दिया तो उसने उसने मारपीट की और दुबारा इस बारे में बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीडि़ता ने मंगलवार को अठवालाइन्स पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। जिसके आधार पर पुलिस ने असगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि असगर पेशे से ड्राइवर है तथा उसका भी तलाक हो चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो