scriptघर तक निशुल्क तिरंगा पहुंचाने के लिए सांसद ने शुरू किया अभियान | MP launches campaign for free trials | Patrika News

घर तक निशुल्क तिरंगा पहुंचाने के लिए सांसद ने शुरू किया अभियान

locationसूरतPublished: Jul 17, 2018 09:29:24 pm

हर गांव तिरंगा, हर घर तिरंगा में 13 हजार रजिस्ट्रेशन

patrika

घर तक निशुल्क तिरंगा पहुंचाने के लिए सांसद ने शुरू किया अभियान

सूरत. नवसारी सांसद सीआर पाटिल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा घर-घर पहुंचाने के लिए हर गांव तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। अब तक 13 हजार, 400 लोगों ने तिरंगा मंगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने एक लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सांसद पाटील ने पत्रकारों को बताया किअभियान का मुख्य उद्देश्य देश के हर कोने तक तिरंगा को पहुंचाना है। 15 अगस्त को बेहद खास बनाने के लिए हर गांव तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत तिरंगा निशुल्क सभी के घर पहुंचाया जाएगा। युवाओं को आजादी तथा तिरंगे का महत्व समझाने के लिए प्रधानमंत्री ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की थी। सूरत में दो साल से पाटील ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वालों लोगों को घर पर तिरंगा पहुंचा रहे हैं। पिछले साल ६५-७० हजार लोगों के घर तिरंगा पहुंचाया गया था। इसमें करीब दो सौ तिरंगा विदेश में रहने वाले भारतीयों ने मंगवाया था। सिर्फ अमरीका से करीब 165 जनों ने तिरंगा घर पर मंगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सीआरपाटील.कॉम वेबसाइट पर लॉगइन किया जा सकता है। पाटिल ने ट्विटर पर भी अभियान को शुरू किया है। रजिस्ट्रेशन करवाने वालों में नवसारी, सूरत तथा दक्षिण गुजरात के लोग सबसे अधिक हैं।
ऐसे मिलेगा घर पर तिरंगा


निशुल्क तिरंगा पाने के लिए आपको सबसे पहले ष्ह्म्ड्डश्चह्लद्बद्य.ष्शद्व वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसमें आपको अपना नाम, घर का पता, राज्य, देश, फोन नंबर जैसी जरूरी कुछ सूचनाएं भरनी होंगी। इसके बाद उसे सबमिट कर दें। जैसे ही आप फार्म सबमिट करते हैं आपके नाम पर निशुल्क तिरंगा पहुंचाने के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। बाद में आपके घर तिरंगा पहुंचा दिया जाएगा।
यूपी से 24 सौ रजिस्ट्रेशन


पाटील ने बताया कि अभियान में अभी तक 13 हजार 400 लोगों ने रजिस्टे्रशन करवाया है। इसमें उत्तरप्रदेश से 24 सौ लोग शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन का फ्लो बढऩे के चलते एक अगस्त के बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। अभी से रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लोगों के घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुरियर से देश व विदेश में तिरंगा भेजे जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो