scriptचौबिस घंटे बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी | murder of lady is still undetact | Patrika News

चौबिस घंटे बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी

locationसूरतPublished: Aug 11, 2018 01:54:08 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

कतारगाम में लूट व महिला की हत्या का मामला

file

चौबिस घंटे बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी

सूरत. कतारगाम क्षेत्र में गुरुवार को संदिग्ध हालात में लूट के इरादे से हुई एक महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस चौबिस घंटे बाद भी सुलझा नहीं पाई है। पुलिस का कहना हैं कि घटना को लेकर विभिन्न दिशाओं में पूछताछ व छानबिन जारी है।
मामले की जांच कर रहे इंचार्ज थाना प्रभारी एस.बी.शेख ने बताया कि घटनास्थल के आस पास कोई सीसी टीवी कैमरे नहीं है। घटना को लेकर अभी तक ५० से अधिक लोगो से पूछताछ की गई है और भी लोगो से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की अलग अलग टीमें सभी दिशाओं में जांच में जुटी है। रीना व मनोज के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कतारगाम बालाजी पैलेस निवासी मनोज देवसिंह चोरडिया की पत्नी रीना को उसी के घर में हत्या हो गई थी। दोपहर दो बजे खाना खाने के बाद काम पर गया मनोज शाम साढ़े सात बजे लौटा तो उसकी पुत्री फ्लैट के बाहर रो रही थी और अंदर रीना का शव पड़ा था। रस्ती से गला घोंट कर उसकी हत्या की गई थी। मनोज ने पुलिस को बताया कि उसके गले से दो सोने की चेन और पन्द्रह हजार रुपए भी नदारद थे। उसने लूट के इरादे से रीना की हत्या की आशंका व्यक्त की थी। घने आवाद इलाके और अडोस पड़ोस से पुलिस को लुटेरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। जिसके चलते मनोज भी पुलिस के शक के दायरे में आ गया है।

मनोज के चचेरे भाई को लिया हिरासत में


सूत्रों का कहना हैं कि पुलिस मनोज के चचेरे भाई को हिरासत में लिया है तथा उसने हत्या करना कबूल कर लिया है। मनोज को उसकी पत्नी रीना के चरित्र पर संदेह था। जिसके चलते दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की। बाद में मामले लूट का रंग देने की कोशिस की लेकिन मनोज ने अभी तक गुनाह कबूल नहीं किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो