सूरत

दानह स्वास्थ्य विभाग को ई-गवर्नेंस सेवा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वास्थ्य सचिव ने दी पत्रकार वार्ता में जानकारी

सूरतFeb 09, 2018 / 10:43 pm

Sunil Mishra


दमण. दादरा नगर हवेली ई-आरोग्य योजना में विनोबाभावे अस्पताल सिल्वर अवार्ड प्राप्त कर देश का पहला सम्पूर्ण ई आरोग्य सेवा का अस्पताल बना है।
दमण के सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में दमण दीव एवं दानह के स्वास्थ्य सचिव एस.एस.यादव ने बताया कि दादरा नगर हलेवी स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय अवार्ड ई -गवर्नेंस के लिए चुना गया है। यह सिलवर मैडल 26 फरवरी को हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रेंस में दिया जाएगा। एस.एस.यादव ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विनोबाभावे अस्पताल के बारे में बताया कि ई-गवर्नेंस के तहत किस तरह अस्पताल चल रहा है। पब्लिक हेल्थ मॉड्यूल भारत में सिर्फ दादरा नगर हवेली के पास है। स्कूल हेल्थ कार्यक्रम भी इससे जोड़ा गया है। विनोबाभावे अस्पताल में सभी लोग अपना ई-टोकन लेकर जांच कराते हैं। मरीजो के अलग अलग फोल्डर बनाए गए हंै, जिसमें उनके स्वास्थ्य का डेटा रखा जाता है। ई आरोग्य सॉफ्टवेयर में विनोबाभावे अस्पताल के साथ एक जिला अस्पताल, 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 9 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 71 सब सेन्टर को जोड़ा गया है। इस सॉफ्टवेयर को मोबाइल से भी संचालित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत में 7 सर्वश्रेष्ठ चुने हुए प्रदेशों में दादरा नगर हवेली का नाम शामिल किया है। यह पुरस्कार आउटस्टेंडिंग परफामेंस इन सिटीजन सैट्रीक सर्विस डिलीवरी के अंतर्गत दिया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य निदेशक डॉ.वी.के.दास भी उपस्थित थे।

दमण में भी जल्द सुधार होगा
स्वास्थ्य सचिव एस.एस.यादव ने बताया कि दमण-दीव में भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। यहां भी ई-गर्वनेंस सुविधा शुरू की जाएगी। डॉक्टरों की कमी पूरी करने के लिए प्रतिमाह इन्टरव्यू किए जा रहे हैं। मरवड़ में नया ओपीडी का कार्य भी शुरू किया जा रहा है।
 

प्रधानमंत्री मोदी 25 को आ सकते हैं दमण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 फरवरी को दमण आने की संभावना है। प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीव और दादरा नगर हवेली का दौरा कर लिया है। संघ प्रदेश दमण में प्रधानमंत्री का दौरा बाकी था। प्रधानमंत्री के २५ को दमण आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार शाम सचिवालय में अधिकारियों की बैठक भी हुई। प्रधानमंत्री मोदी दमण-दीव के बीच हेलीकॉप्टर सेवा, सीएनसी पंप, न्यू दमण न्यू इंडिया प्रोजेक्ट सहित अनेक योजनाओं का शुभारंभ करेगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.