scriptNAVARATRI : Saurashtra Garbas are given attractive look in Surat | NAVARATRI : सौराष्ट्र में बने गरबों को सूरत में दिया जाता है आकर्षक रूप | Patrika News

NAVARATRI : सौराष्ट्र में बने गरबों को सूरत में दिया जाता है आकर्षक रूप

locationसूरतPublished: Oct 18, 2023 08:48:50 pm

सूरत. नवरात्रि आते ही शहर के बाजारों में पर्व की रौनक दिखने लगी है। गली-मोहल्लों में पारंपरिक वस्त्रों के स्टॉल नजर आने लगे हैं। दूसरी तरफ बाजारों में गरबा भी दिखाई दे रहे हैं। शहर के व्यापारी सौराष्ट्र से गरबे मंगाकर यहां उन्हें सजाने व आकर्षक रूप देने में व्यस्त हैं। इन्हें शहर के अलावा दक्षिण गुजरात से विभिन्न क्षेत्रों में भेजने का सिलसिला भी चल रहा है।

NAVARATRI : सौराष्ट्र में बने गरबों को सूरत में दिया जाता है आकर्षक रूप
NAVARATRI : सौराष्ट्र में बने गरबों को सूरत में दिया जाता है आकर्षक रूप

नवरात्रि में गरबा की स्थापना कर देवी मां समक्ष गरबा खेलकर आराधना की जाती है। इसे और कोरोना के बाद के उत्साह को ध्यान में रख व्यापारियों ने बड़ी संख्या में गरबे तैयार किए हैं। सौराष्ट्र के राजकोट, मोरबी, थान और वांकानेर से विभिन्न आकार के सफेद मिट्टी के गरबे मंगाए जा रहे हैं। इन गरबों को सूरत स्थित टावर रोड के कुंभारवाड़ा में आकर्षक बनाया जाता है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.