scriptनवसारी जिला पंचायत के उप चुनाव में खिला कमल | Patrika News

नवसारी जिला पंचायत के उप चुनाव में खिला कमल

locationसूरतPublished: Feb 23, 2018 10:02:24 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

चार सीटों पर हुए चुनाव, चारों भाजपा की झोली में

patrika photo

नवसारी. नवसारी जिला पंचायत की गणदेवी की धकवाड़ा, कछोली, चिखली तहसील की सादकपोर सीट तथा वांसदा तहसील की रूपवेल सीट के लिए शुक्रवार को मतगणना हुई। इसमें चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
गणदेवी तहसील की धकवाड़ा एवं कछोली, चिखली तहसील की सादकपोर सीट एवं वांसदा तहसील की रूपवेल सीट पर हुए उप चुनाव
नवसारी जिला पंचायत की तीन तहसीलों की चार सीटों पर 21 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इसमें गणदेवी तहसील की धकवाड़ा एवं कछोली और चिखली तहसील की सादकपोर सीट पर उप चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर थी। गणदेवी तहसील की9 -धकवाड़ा जिला पंचायत सीट पर भाजपा प्रत्याशी पायल केतनकुमार पटेल ने कांग्रेस की दीपिका अरुणकुमार हलपति को 1134 मतों से हराया। वहीं 18- कछोली जिला पंचायत सीट पर भाजपा प्रत्याशी वीणा संजय हलपति ने कांग्रेस की रमीला अश्विन हलपति को 1068 मतों से शिकस्त दी। उधर चिखली तहसील की 21-सादकपोर जिला पंचायत सीट पर भाजपा के शंकर भाणा राठौड़ ने कांग्रेस के प्रकाश छीतू पटेल को 989 मतों से हराया। नवसारी जिला पंचायत की वांसदा तहसील की रूपवेल सीट पर भाजपा के राजेन्द्र नाथू पटेल ने कांग्रेस के कांतिलाल कुनबी को 129 मतों से शिकस्त दी।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत थी

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में वांसदा तहसील पर कांग्रेस मजबूत थी, जिसे भाजपा ने मात दी है।


तीनों सीटों पर 183 नोटा वोट
नवसारी जिला पंचायत की गणदेवी तहसील की धकवाड़ा, कछोली व चिखली की सादकपोर सीट पर 21 फरवरी को हुए मतदान में 183 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया। इसमें चीखली की सादकपोर सीट पर 82, गणदेवी की धकवाड़ा सीट पर 57 और कछोली सीट पर 44 नोटा वोट दर्ज हुए।
भाजपा प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ निकाला विजय जुलूस
जीत के बाद भाजपा प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर व पटाखे फोड़ कर खुशी जताई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो