scriptशहरी क्षेत्र में 25 हजार के करीब कोरोना मरीज | Nearly 25 thousand corona patients in urban area | Patrika News

शहरी क्षेत्र में 25 हजार के करीब कोरोना मरीज

locationसूरतPublished: Oct 21, 2020 09:44:55 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– सूरत और ग्रामीण क्षेत्र में 256 हुए स्वस्थ, नए 231भर्ती, 2 की मौत

शहरी क्षेत्र में 25 हजार के करीब कोरोना मरीज

शहरी क्षेत्र में 25 हजार के करीब कोरोना मरीज

सूरत.

शहर और जिले में मंगलवार को 231 कोरोना पॉजिटिव मिले और दो जनों की मौत हुई हैं। इसमें शहर के अठवा जोन में दो वृद्ध की कोरोना संक्रमण से अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा शहर में नए 167 और सूरत जिले में 64 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, शहर और जिला मिलाकर कुल 256 पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब सूरत जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 34,385 हो गई है।
मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि भीमराड में रहने वाली 74 वर्षीय वृद्धा और सिटीलाइट निवासी 63 वर्षीय वृद्ध की कोरोना वायरस से न्यू सिविल अस्पताल में मौत हो गई। इन दोनों को डायबिटिज और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। इसके अलावा शहर में नए 167 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें मंगलवार को सबसे अधिक अठवा जोन में 40, कतारगाम जोन में 25, वराछा-ए, वराछा-बी जोन में 19-19, रांदेर जोन में 28, उधना जोन में 13, लिम्बायत जोन में 12, सेंट्रल जोन में 11 कोरोना मरीज मिले हैं। अब तक शहर में कुल 24,975 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 22,986 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। मंगलवार को सूरत शहर में 171 और ग्रामीण क्षेत्र में 85 पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी मिली है। जिले में अब तक 9410 कोरोना मरीज मिले, जिसमें 8437 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

कपड़ा व्यापारी और हीरा श्रमिक पॉजिटिव

भटार और टेक्सटाइल मार्केट में दो व्यापारी, दो कर्मचारी, पारस ग्रुप के कैशियर, किसान, ओएनजी टेक्नीशियन, अडाजन और नवसारी में दो दुकानदार, बेल्जियम टावर में प्रिंटिंग प्रेस कर्मचारी, वराछा में एम्ब्रोयडरी वर्कर, गोटालावाडी समेत दो हीरा श्रमिक, आभा लैब की टाइपिस्ट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सिविल और स्मीमेर में 100 गंभीर मरीज भर्ती

न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में कोरोना संक्रमित 150 मरीज भर्ती हैं। इसमें 100 की हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने बताया कि न्यू सिविल अस्पताल में 109 मरीज भर्ती है। इसमें ऑक्सीजन पर 51, बाइपेप पर 17 और वेंटिलेटर पर 5 मरीज हैं। इसके अलावा अन्य 21 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। स्मीमेर अस्पताल में 41 कोरोना मरीज भर्ती है। इसमें ऑक्सीजन पर 14, बाइपेप पर 11 और वेंटिलेटर पर 2 मरीज भर्ती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो