scriptलापरवाही- यहां ऐसे मनाया जा रहा है महात्मा की 150वीं जयंती का जश्न | Negligence - Cleanliness drive out of track | Patrika News

लापरवाही- यहां ऐसे मनाया जा रहा है महात्मा की 150वीं जयंती का जश्न

locationसूरतPublished: Nov 11, 2019 09:36:34 pm

स्वच्छता अभियान ताक पर, कई विस्तारों में गंदगी की भरमार, सडक़ किनारे फैला है कूड़ा कचरा, गंदगी के कारण मच्छरों की समस्या बढने से बीमार होने की आशँका भी लोगों में बढ़ रही है

लापरवाही- यहां ऐसे मनाया जा रहा है महात्मा की 150वीं जयंती का जश्न

patrika

वापी. नगर पालिका द्वारा नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था के बड़े बड़े दावे कई विस्तारों में फैली गंदगी गलत साबित कर रही है।

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर देश को पूरी तरह स्वच्छ बनाने का अभियान भले चल रहा है, लेकिन वापी स्टेशन के पास महात्मा गांधी के नाम पर बने मार्ग किनारे ही कूड़े कचरे का अंबार लगा हुआ है। नगर पालिका मुख्यालय के पास ही स्थित इस मार्ग पर नियमित सफाई न होना पुरानी समस्या है। इन दिनों भी सडक़ किनारे कूड़ा कचरा फैला हुआ है। इस मार्ग से आने जाने वालों को नाक दबा कर निकलना पड़ता है।
लोगों ने बताया कि ज्यादा शिकायत होने पर कभी कभार सफाई कर्मचारी यहां पहुंच आते हैं, लेकिन ज्यादातर समय यहां कूड़े कचरे की समस्या को देखने वाला कोई नहीं होता। इन दिनों भी यही हाल है। डुंगरा विस्तार में भी कई जगहों पर सफाई को लेकर हाल कुछ ठीक नहीं है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में भी नियमित सफाई वाले ट्रैक्टर के नहीं पहुंचने की शिकायत लोग करते हैं। घरों का कचरा सडक़ किनारे ही फेंका जाता है। कई दिनों तक सफाई कर्मी के न पहुंचने पर छुट्टा घूमने वाले जानवर कचरे में चारा ढूंढऩे के प्रयास में सडक़ तक उसे फैला देते हैं। जिससे समस्या बढ़ जाती है।
लापरवाही- यहां ऐसे मनाया जा रहा है महात्मा की 150वीं जयंती का जश्न
गत वर्ष ही नगर पालिका ने नया सफाई ठेका नई कंपनी को दिया था। सफाई खर्च भी बढ़ा दिया गया था। लोगों को आश्वस्त किया गया था कि विभिन्न विस्तारों में सफाई व्यवस्था अच्छी रहेगी। लेकिन जिस तरह कई जगहों पर कूडा कचरा फैला है उससे लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर पालिका में शिकायत करने पर भी इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता। गंदगी के कारण मच्छरों की समस्या बढने से बीमार होने की आशँका भी लोगों में बढ़ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो