scriptSurat News : चौबीस घंटे में नए 266 भर्ती, 224 स्वस्थ, दो मौत | New 266 recruits in 24 hours, 224 healthy, two deaths | Patrika News

Surat News : चौबीस घंटे में नए 266 भर्ती, 224 स्वस्थ, दो मौत

locationसूरतPublished: Nov 23, 2020 09:31:48 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– सूरत में कोरोना मरीजों की संख्या 41,000 पार..
 

Surat News : चौबीस घंटे में नए 266 भर्ती, 224 स्वस्थ, दो मौत

Surat News : चौबीस घंटे में नए 266 भर्ती, 224 स्वस्थ, दो मौत

सूरत.

शहर और जिले में रविवार को 266 कोरोना पॉजिटिव मिले और दो जनों की मौत हुई। इसमें वराछा अश्विनी कुमार रोड निवासी 71 वर्षीय वृद्ध की सिविल अस्पताल और उधना भेस्तान निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की सिम्स अस्पताल में मौत हुई। इसके अलावा शहर में नए 213 और जिले में 53 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, कुल 224 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 41,406 हो गई हैं। इसमें 1041 की मौत हो चुकी हैं।

मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 760 हो गई है। इसके अलावा शहर में नए 213 पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें रविवार को सबसे अधिक अठवा जोन में 47, कतारगाम जोन में 27, उधना जोन में 23, वराछा-ए जोन में 17, वराछा-बी जोन में 25, रांदेर जोन में 29, लिम्बायत जोन में 21, सेंट्रल जोन में 24 कोरोना मरीज मिले।
15 बिजनसमैन, 9 छात्र और सीए पॉजिटिव

कपड़ा, एम्ब्रोयडरी, केमिकल, डाइंग, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट समेत 15 बिजनसमैन, 9 छात्र, मनपा स्कूल समेत दो शिक्षक, न्यू सिविल अस्पताल में काउंसलर, डेंटिस्ट टेक्सटाइल कर्मचारी, जरी वर्क, लैस फैक्ट्री कर्मचारी, बेलदार, 2 हीरा श्रमिक, इवेंट ऑर्गेनाइजर, हैदराबाद में आइटी इलेक्टिकल इंजीनियर, सीए, जीएसटी कर्मचारी, अंबुजा सीमेंट कर्मचारी, लूम्स वर्कर, कीम कंपनी के मैनेजर, फर्मा ट्रेडिंग, बजाज कंपनी के एरिया मैनेजर, सिद्धी कंस्ट्रक्शन के मैनेजर, वकील, कंप्यूटर डिजाइनर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो