script

सूरत में नए 6 पॉजिटिव, 6 स्वस्थ, कोई मौत नहीं

locationसूरतPublished: Jul 26, 2021 08:49:52 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– म्यूकोरमाइकोसिस से एक और मरीज की मौत

सूरत में नए 6 पॉजिटिव, 6 स्वस्थ, कोई मौत नहीं

सूरत में नए 6 पॉजिटिव, 6 स्वस्थ, कोई मौत नहीं

सूरत.

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है। इसके अलावा शहर में नए 3 और ग्रामीण में 3 पॉजिटिव मिले हैं। सूरत जिले में कुल 6 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,43,460 हो गई हैं। इसमें 2114 की मौत हो चुकी हैं।
मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार तक न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 24 पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 10 की हालत गंभीर बताई गई है। इसके अलावा रविवार को नए 3 कोरोना मरीज मिले। इसमें कतारगाम जोन में 2, अठवा जोन में 1 मरीज हैं। जबकि 6 जोन उधना, लिम्बायत, कतारगाम, सेंट्रल, वराछा-ए और वराछा-बी जोन में कोई भी कोरोना केस दर्ज नहीं होने से राहत है। अब तक शहर में कुल 1,11,373 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,09,693 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं।
म्यूकोरमाइकोसिस से एक और मरीज की मौत

सूरत. शहर में रविवार को म्यूकोरमाइकोसिस से स्मीमेर अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई है। अब तक स्मीमेर में 24, न्यू सिविल में 38 समेत कुल 62 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा स्मीमेर अस्पताल से ही एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। दोनों ही अस्पताल में नया कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है। अब तक दोनों अस्पताल से कुल 313 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। अब तक न्यू सिविल में 424 और स्मीमेर में 75 मरीजों के ऑपरेशन किए गए । हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 38 मरीज भर्ती है। इसमें न्यू सिविल में 25 और स्मीमेर में 13 मरीज भर्ती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो