scriptन्यू सिविल और स्मीमेर को मिली दो ऑक्सीजन जनरेटर यूनिट्स | New Civil and Smear got two oxygen generator units | Patrika News

न्यू सिविल और स्मीमेर को मिली दो ऑक्सीजन जनरेटर यूनिट्स

locationसूरतPublished: May 17, 2021 10:56:35 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– प्रति मिनट 700 लीटर उत्पादन क्षमता से ऑक्सीजन वाले मरीजों को मिलेगी राहत

न्यू सिविल और स्मीमेर को मिली दो ऑक्सीजन जनरेटर यूनिट्स

न्यू सिविल और स्मीमेर को मिली दो ऑक्सीजन जनरेटर यूनिट्स

सूरत.

भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। एल एंड टी ने सूरत के न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल को दो ऑक्सीजन जनरेटर यूनिट्स दी हैं। यह ऑक्सीजन जनरेटर यूनिट्स प्रति मिनट 700 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम है।
एल एंड टी की हजीरा यूनिट में 22 ऑक्सीजन जनरेटर यूनिट्स का निर्माण, संयोजन एवं परीक्षण किया जा रहा है। देश के अलग-अलग अस्पतालों को 22 संयत्र डोनेट किए जाएंगे। इससे अगले 10 से 15 वर्ष तक मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। एल एंड टी के एमडी और सीइओ एस. एन. सुब्रह्मण्यन ने बताया कि एल एंड टी भारत के अस्पतालों को भविष्य की जरुरतों के हिसाब से तैयार करने में मदद कर रहा है।
ऑक्सीजन जनरेटर यूनिट में एक कम्प्रेसर, एयर इनटेक विसल, ड्रायर, ऑक्सीजन जनरेटर और ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक शामिल हैं। इससे 1750 बेड वाले अस्पतालों की आवश्यकता पूरी होगी। इसके अलावा 24 वेंटिलेटर की आपूर्ति भी की जा रही है। नवसारी सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटील, राज्य मंत्री स्वास्थ्य किशोर कानाणी, सांसद दर्शना जरदोश, मनपा आयुक्त बंछानिधी पाणि, कलक्टर डॉ. धवल पटेल, न्यू सिविल के आरएमओ डॉ. केतन नायक ने ऑक्सीजन उत्पादन संयत्र स्वीकार किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो