scriptसूरत में 88 दिन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं, 158 स्वस्थ हुए, नए 100 पॉजिटिव | No death due to corona after 88 days in Surat, 158 recovered, new 100 | Patrika News

सूरत में 88 दिन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं, 158 स्वस्थ हुए, नए 100 पॉजिटिव

locationसूरतPublished: Jun 13, 2021 09:43:26 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– शहर और ग्रामीण में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,42,504 हुई, 1,38,286 स्वस्थ,
– अब तक 2097 की मौत

सूरत में 88 दिन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं, 158 स्वस्थ हुए, नए 100 पॉजिटिव

सूरत में 88 दिन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं, 158 स्वस्थ हुए, नए 100 पॉजिटिव

सूरत.

शहर और जिले में शनिवार को 88 दिन बाद कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है और नए 100 मरीज मिले हैं। इसमें शहर के नए 74 और जिले में 26 पॉजिटिव शामिल हैं। वहीं, कुल 158 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,42,504 हो गई हैं। इसमें 2097 की मौत हो चुकी हैं। अंतिम बार 16 मार्च को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई थी। उसके बाद शुरू हुआ मौत का सिलसिला 12 जून को फिलहाल थम गया।
सूरत जिले में दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के बाद फिर से 100 के आंकड़े को छू लिया है। शहर में शनिवार को 88 दिन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं हुई, लेकिन न्यू सिविल और स्मीमेर कोविड अस्पताल से 4 मरीजों की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइंस से किया गया है। मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1622 हैं। हाल में सूरत जिले के 868 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 149 पॉजिटिव हैं। इसमें 87 की हालत गंभीर बताई गई है। ऑक्सीजन पर 53, बाइपेप पर 24 और वेंटिलेटर पर 10 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। अब तक शहर में कुल 1,10,690 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,07,659 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल 31,814 पॉजिटिव मरीज मिले है जिसमें 30,627 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
शहर में किस जोन में कितने मरीज

जोन /पॉजिटिव

सेंट्रल -08

वराछा-ए -06

वराछा-बी -07

रांदेर -15

कतारगाम -08

लिम्बायत -13

उधना -07

अठवा -10
कुल -74

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो