scriptनर के बाद अब मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद | Now after the female imprisoned in a leopard cage | Patrika News

नर के बाद अब मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद

locationसूरतPublished: Apr 18, 2019 09:49:35 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

नाइट विजन कैमरा में पिंजरे के बाहर घूमते और पिंजरे में कैद तेंदुआ

surat photo

नर के बाद अब मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद

बारडोली.

वालोड तहसील के पेलाड बुहारी गांव में पिछले सप्ताह एक नर तेंदुआ पिंजरे में कैद होने के बाद गुरुवार सुबह 4 साल का मादा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच अप्रेल को सुबह खेत में काम कर रहे पेलाड बुहारी गांव निवासी किसान सुरेश मावजी भण्डारी पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इस घटना के बाद वन विभाग ने गांव मे तेंदुए को ढूंढने में लग गया। वन विभाग ने तेंदुए को पकडऩे के लिए दो पिंजरे रखे। एक अप्रेल को गांव के जेली बेन भण्डारी के घर के पीछे रखे पिंजरे में 6 साल का नर तेंदुआ कैद हो गया।
इसके बाद भी गांव में और तेंदुआ दिखाई देने की शिकायत पर वन विभाग और बारडोली के फ्रेंड्स ऑफ एनिमल वेलफेयर की टीम ने नाइट विजन कैमरा के साथ पिंजरा रखा, जिसमें गुरुवार सुबहतेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग ने बताया कि पिंजरे में कैद मादा तेंदुआ की उम्र करीब 4 साल है। वन विभाग ने तेंदुए की प्राथमिक जांच कर उसे वापस जंगल में छोडऩे की कार्रवाई शुरू की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो