scriptसूरत में अब कोरोना वायरस…201 स्वस्थ हुए, नए 85 पॉजिटिव, एक मौत | now corona virus in surat 201 recovered, 85 new positive, one death | Patrika News

सूरत में अब कोरोना वायरस…201 स्वस्थ हुए, नए 85 पॉजिटिव, एक मौत

locationसूरतPublished: Jun 12, 2021 09:47:59 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– शहर और ग्रामीण में मरीजों की कुल संख्या 1,42,404 हुई, 1,38,128 स्वस्थ

सूरत में अब कोरोना वायरस...201 स्वस्थ हुए, नए 85 पॉजिटिव, एक मौत

सूरत में अब कोरोना वायरस…201 स्वस्थ हुए, नए 85 पॉजिटिव, एक मौत

सूरत.

शहर और जिले में शुक्रवार को एक जने की कोरोना वायरस से मौत हो गई और नए 85 मरीज मिले हैं। इसमें शहर के नए 62 और जिले में 23 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, कुल 201 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,42,404 हो गई हैं। इसमें 2097 की मौत हो चुकी हैं। दूसरी तरफ, शुक्रवार को न्यू सिविल और स्मीमेर कोविड अस्पताल से कुल 6 मृतकों का अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइंस से किया गया।
सूरत जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट कर 100 से कम हो गई है। शहर में शुक्रवार को उधना जोन में सचिन निवासी 63 वर्षीय वृद्धा की कोरोना वायरस से न्यू सिविल अस्पताल में मौत हो गई। हाल में सूरत जिले के 910 कोरोना मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 158 पॉजिटिव हैं। इसमें 93 की हालत गंभीर बताई गई है। ऑक्सीजन पर 56, बाइपेप पर 27 और वेंटिलेटर पर 10 कोरोना मरीज हैं। अब तक शहर में कुल 1,10,616 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,07,555 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं जिले में अब तक कुल 31,788 पॉजिटिव मरीज मिले है जिसमें 30,573 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

शहर में कोरोना मरीजों की स्थिति

जोन /पॉजिटिव

सेंट्रल -07

वराछा-ए -05

वराछा-बी -06

रांदेर -14

कतारगाम -07

लिम्बायत -07

उधना -06

अठवा -10

कुल -62
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो