scriptअब डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन | now door-to-door vaccination | Patrika News

अब डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन

locationसूरतPublished: Jun 20, 2021 12:30:05 am

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

वैक्सीनेशन के लिए लोगों को घर जाकर समझाएंगे नपाकर्मी

अब डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन

अब डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन

दमण. कोरोना महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान में अब दमण नगरपालिका एक नया अभियान चलाकर लोगों के पास घर-घर पहुंचने की तैयारी कर रही है। कर्मचारी वैक्सीनेशन के लिए लोगों को उनके घर जाकर समझाएंगे।
दमण नगरपालिका के मुख्य अधिकारी अरुण गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण के प्रति जागरुकता को लेकर नगरपालिका ने एक अभियान शुरू किया है और इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाई गई है। शनिवार को ही तीन टीमें शहर में उतरी और टीम में शामिल 10-12 नगरपालिका कर्मचारियों ने वार्ड नंबर 2, 4, 6, 13 और 15 के विस्तार में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पता लगाया कि घर के कितने सदस्यों ने वैक्सीन ली है और कितने शेष है। इस दौरान वैक्सीन के लाभ भी बताए गए।
इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद भी मौजूद रहे। जिन लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण कर वैक्सीन बुक करवाने में दिक्कत हो रही है उन्हें वैक्सीन सेंटर पर मौजूद कर्मचारी सहयोग करेंगे। अभियान के दौरान टीकाकरण से वंचित कई लोगों को सार्वजनिक स्कूल के टीकाकरण सेन्टर पर भेजकर टीका भी लगवाया गया।
आठ नए केस मिले


दमण. दमण में कोरोना के 8 नए केस शनिवार को मिले है वहीं, 3 लोग कोरोना से रिकवर हुए है। प्रशासन के अनुसार दमण के विभिन्न विस्तार से 1297 लोगों का कोरोना सेम्पल लिया गया था, उसमें से 8 लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है। कोरोना संक्रमित लोगों को मरवड़ कोविड-19 अस्पताल भेजा गया है। वहीं, कोरोना से मुक्त हुए तीन लोगों को घर भेजा गया है। दमण में 37 एक्टिव केस उपचाराधीन है।
………
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो