scriptदशहरा पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या घटी, 79 रह गए | Number of corona patients admitted to government hospital on Dussehra | Patrika News

दशहरा पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या घटी, 79 रह गए

locationसूरतPublished: Oct 26, 2020 11:23:39 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– सूरत में कोरोना के नए 227 मरीज भर्ती, दो मौत, 268 स्वस्थ हुए

दशहरा पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या घटी, 79 रह गए

दशहरा पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या घटी, 79 रह गए

सूरत.

दशहरे के दिन न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सिर्फ 79 रह गई है। इसमें 46 मरीज की हालत गंभीर है। शहर और जिले में रविवार को 227 कोरोना पॉजिटिव मिले और दो जनों की मौत हुई है। इसमें शहर के लिम्बायत और पांडेसरा में दो जनों की अस्पताल में मौत हो गई। दोनों को डायबिटिज और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। वहीं, जिले में कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। इसके अलावा शहर में नए 166 और जिले में 61 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, सूरत जिले में कुल 268 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 35,558 हो गई हैं। इसमें 997 की मौत हो चुकी है।
न्यू सिविल अस्पताल में सात माह बाद दशहरा पर कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या घटकर सिर्फ 58 रह गई है। इसमें ऑक्सीजन पर 17, बाइपेप पर 14 और वेंटिलेटर पर छह हैं। वहीं, स्मीमेर अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव भर्ती मरीजों की संख्या सिर्फ 21 रह गई है। यहां ऑक्सीजन पर चार, बाइपेप पर पांच मरीज है। वेंटिलेटर पर एक भी कोरोना मरीज नहीं है। चिकित्सकों ने बताया कि काफी समय बाद वार्ड में मरीजों की संख्या इतनी घटी है।
मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर में नए 166 पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें रविवार को सबसे अधिक अठवा जोन में 38, कतारगाम जोन में 27, उधना जोन में 17, वराछा-ए जोन में 9, वराछा-बी जोन में 21, रांदेर जोन में 23, लिम्बायत जोन में 16, सेंट्रल जोन में 15 कोरोना मरीज मिले हैं। अब तक शहर में कुल 25,814 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 23,882 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। रविवार को सूरत शहर में 180 और ग्रामीण क्षेत्र में 61 पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी मिली। जिले में अब तक 9744 कोरोना मरीज मिले, जिसमें 8840 मरीज स्वस्थ हुए है।
चार डॉक्टर, तीन बिजनसमैन और 6 छात्र पॉजिटिव

तापी पीएचसी के डॉक्टर, स्मीमेर अस्पताल के दो डॉक्टर, दो कर्मचारी, निजी अस्पताल में डॉक्टर, स्वामी प्रमुख अस्पताल के सुपरवाइजर, टेक्सटाइल समेत 3 बिजनसमैन, 6 छात्र, 2 कपड़ा व्यापारी, कपड़ा दलाल, तीन लूम्स वर्कर, हीरा दलाल, हजीरा में मैनेजर, खटोदरा थाने के कांस्टेबल, दो शिक्षक, ट्रेडिंग, ड्राइवर, आइसीआइसीआइ बैंक के सेल्स मैनेजर आदि की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो