scriptकोरोना मृतकों की संख्या हुई 1001, सूरत जिले में नए 227 भर्ती | Number of dead corona dead 1001, 227 new recruits in Surat district | Patrika News

कोरोना मृतकों की संख्या हुई 1001, सूरत जिले में नए 227 भर्ती

locationसूरतPublished: Oct 29, 2020 10:49:14 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– दो वृद्धों की मौत, 250 हुए स्वस्थ

कोरोना मृतकों की संख्या हुई 1001, सूरत जिले में नए 227 भर्ती

कोरोना मृतकों की संख्या हुई 1001, सूरत जिले में नए 227 भर्ती

सूरत.

शहर और जिले में बुधवार को 227 कोरोना पॉजिटिव मिले और दो जनों की मौत हुई हैं। इसमें शहर के वेसु कैनाल रोड निवासी वृद्ध की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं जिले में भी एक वृद्ध की मौत हुई है। इसके अलावा शहर में नए 163 और सूरत जिले में 64 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, शहर और जिला मिलाकर कुल 250 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब सूरत जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 36,238 हो गई हैं। इसमें 1001 कोरोना मरीजों की जान जा चुकी है।
मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 725 हो गई हैं। इसके अलावा नए 163 पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें बुधवार को सबसे अधिक अठवा जोन में 41, कतारगाम जोन में 24, उधना जोन में 23, वराछा-ए जोन में 11, वराछा-बी जोन में 17, रांदेर जोन में 21, लिम्बायत जोन में 13, सेंट्रल जोन में 13 कोरोना मरीज मिले हैं। बुधवार को सूरत शहर में 192 और ग्रामीण क्षेत्र में 58 पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी मिली हैं। जिले में अब तक 9934 कोरोना मरीज मिले, जिसमें 9045 मरीज स्वस्थ हुए।
11 बिजनसमैन, दो छात्र और कपड़ा व्यापारी पॉजिटिव

गोल्ड, टेक्सटाइल, एम्ब्रोयडरी, डायमंड, ग्लास समेत 11 बिजनसमैन, हीरा श्रमिक, जमीन दलाल, दो छात्र, सरोली में कपड़ा व्यापारी, पांडेसरा आइ अस्पताल में कर्मचारी, मेडिकल स्टोर कर्मचारी, इंजीनियर, दो टेक्सटाइल वर्कर, नानपुरा में वकील, मनपा लिम्बायत वाहन डिपो में क्लिनर, डुमस मेहसाणा बैंक क्लर्क, शेयर मार्केट, कारपेंटर, तिरुपति प्लाजा एचटीबी फाइनेंस कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सिविल और स्मीमेर में 76 भर्ती, 53 गंभीर

न्यू सिविल अस्पताल में 53 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिसमें 40 की हालत गंभीर है। इसमें ऑक्सीजन पर 20, बाइपेप पर 15 और वेंटिलेटर पर पांच मरीज हैं। वहीं स्मीमेर अस्पताल में 23 मरीज भर्ती है। इसमें 13 की हालत गंभीर बताई गई है। ऑक्सीजन और बाइपेप पर 6-6 मरीज भर्ती है। वहीं वेंटिलेटर पर एक मरीज है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो