script

कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए ली शपथ

locationसूरतPublished: Feb 01, 2019 11:05:40 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

रोग के कारण, लक्षण और उपायों की जानकारी दी

patrika

कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए ली शपथ


सिलवासा. कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस पर ग्राम पंचायत कार्यालयों पर रोग को मिटाने के लिए लोगों ने शपथ ली। सवेरे 10 बजे आम सभा में बजट के साथ कुष्ठ रोग निवारण पर कार्यक्रम रखा गया, जिसमें आए लोगों ने कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए शपथ ली। रखोली, सायली व खानवेल में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारी डॉ. एके माहला की अगुवाई में कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण और उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम मिशन निदेशक एक कृष्ण चैतन्य की देखरेख में सम्पन्न हुए। चैतन्य ग्राम पंचायत कार्यालय पर भी गए, जहा कुष्ठ रोगियों का हाल जाना। सायली में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुष्ठ रोगियों की संख्या में कमी आई है। वर्ष 2015-16 में 425, 2016-17 में 384 तथा वर्ष 2017-18 में मात्र 188 रह गए हैं। प्रति दस हजार आबादी पर चार मरीज कुष्ठ रोग के आते हैं। हमारा लक्ष्य उसे एक या दो पर लाना है। उन्होंने बताया कि संतुलित व शुद्ध खानपान से कुष्ठ रोग से बचाव संभव है। नरोली ग्राम पंचायत पर सरपंच प्रीतिबेन दोडिय़ा, उपसरपंच निलेश सोलंकी एवं अन्य ग्राम प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए शपथ ली गई। कुष्ठ रोग के बारे में नरोली अस्पताल के अधिकारियों ने जानकारी दी।

ट्रेंडिंग वीडियो