कार गैरेज में आग, खरवर नगर ब्रिज पर लगा जाम सूरत। उधना - नवसारी मेन रोड पर खरवर नगर के पास एक कार गैराज में शुक्रवार रात आग लगने से अफरा - तफरी मच गई। आग के कारण खरवर नगर ब्रिज और जंक्शन पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर दमकल के छह वाहन मौके पर रवाना किए गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक कूलिंग का काम जारी था, जिससे नुकसानी का पता नहीं चल पाया है।
दमकल विभाग के मुताबिक रात करीब नौ बजे खरवर नगर के पास स्थित कार गैराज में आग लगने की सूचना मिली। सबसे पहले मान दरवाजा दमकल स्टेशन से दो वाहन रवाना किए गए। इसके बाद मजुरा और घांची शेरी से चार वाहनों को रवाना किया गया। आग की ऊंची उठती लपटे और धुंए के कारण लोगों में दहशत के साथ अफरा तफरी का माहौल देखने मिला। पीक अवर्स के दौरान हुए हादसे के कारण खरवर नगर ब्रिज और जंक्शन पर लंबा जाम लग गया, जिससे भी दमकल वाहनों को भी मौके पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक कूलिंग की कार्रवाई जारी थी। जिससे आग लगने की वजह और नुकसान का पता नहीं चल पाया है।