script

पहली बार सिगनिया गन से होगा ओबेसिटी के मरीजों का ऑपरेशन

locationसूरतPublished: Aug 08, 2019 10:19:41 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

एडब्लूआर-ओबेसिटी लाइव 2019 में देश के अलग-अलग राज्य से आएंगे 300 डॉक्टर
वर्कशॉप में सूरत समेत दक्षिण गुजरात, वडोदरा और अहमदाबाद के सर्जनों को भी आमंत्रण

surat photo

पहली बार सिगनिया गन से होगा ओबेसिटी के मरीजों का ऑपरेशन

सूरत.

सूरत सर्जन सोसायटी के द्वारा दो दिवसीय एडब्लूआर-ओबेसिटी लाइव वर्कशॉप का आयोजन 10 और 11 अगस्त को किया जाएगा। इसमें देशभर के करीब 300 सर्जन मौजूद रहेंगे। ओबेसिटी के ऑपरेशन में सिगनिया गन का डेमोस्ट्रेशन होगा। भारत में अभी तक सिगनिया गन का उपयोग शुरू नहीं हुआ है। वर्कशॉप में ओबेसिटी के छह तथा हर्निया के गंभीर मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा।
भटार स्थित नवेली अस्पताल के बेरियाटिक सर्जन डॉ. केयूर याग्निक ने बताया कि 10 और 11 अगस्त को सूरत में एडब्लूआर-ओबेसिटी लाइव 2019 का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के बड़े सर्जन नई दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, बैंगलूरु, त्रिवेंद्रम से इस वर्कशॉप में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इसमें मुख्य मेहमान ओबेसिटी सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. अरुण प्रसाद, एडब्लूआर के अध्यक्ष डॉ. रामन्ना होंगे।
डॉ. याग्निक ने बताया कि सनसाइन ग्लोबल अस्पताल में ऑपरेशन किया जाएगा और उसका लाइव डेमोस्ट्रेशन नानपुरा जीवन भारती स्कूल में होगा। राष्ट्रीय स्तर के डॉक्टर सूरत समेत गुजरात के सर्जन को संबोधित करेंगे। इस वर्कशॉप का उद्देश्य ओबेसिटी तथा हर्निया के ऑपरेशन की नई तकनीक को दूसरे चिकित्सकों तक पहुंचाना है। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल के रेजिडेंट भी इस वर्कशॉप में शामिल होंगे। इसमें बेस्ट वीडियो चैलेंज प्रतियोगिता रेजिडेंट के लिए रखी गई है।
वीडियो को जज करने के लिए पैनल बनाया गया है और बेहतरीन वीडियो बनाने वाले रेजिडेंट को सम्मानित किया जाएगा। वर्कशॉप के दौरान ओबेसिटी के छह मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। इसमें सभी मरीजों का वजन करीब 150 से 200 किग्रा के बीच है। वहीं हर्निया के गंभीर मरीजों का ऑपरेशन भी वर्कशॉप में किया जाएगा। डॉ. याग्निक के साथ डॉ. हेतल याग्निक तथा डॉ. मुकेश वाघेला उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो