scriptआउटफ्लो बढ़ा तो सूरत में दिखा असर | outflow increased, the effect was seen in Surat | Patrika News

आउटफ्लो बढ़ा तो सूरत में दिखा असर

locationसूरतPublished: Sep 23, 2020 08:54:23 pm

उकाई बांध मंगलवार देर रात से तापी नदी में छोड़ रहा एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी, सूरत में नदी ने छुए दोनों किनारे

आउटफ्लो बढ़ा तो सूरत में दिखा असर

आउटफ्लो बढ़ा तो सूरत में दिखा असर

सूरत. उकाई बांध में 85 हजार के इनफ्लो पर बांध प्रशासन तापी नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ रहा है। मंगलवार आधी रात बाद से पौने दो लाख क्यूसेक पानी छोडऩा शुरू किया था, जिसका असर बुधवार को सूरत में दिखा। नदी में लगातार पानी छोड़कर बांध प्रशासन ने बांध का लेवल 342.63 फीट तक कर लिया है। मंगलवार शाम तक यह 343.45 फीट था।
उकाई बांध में पानी का इनफ्लो फिलवक्त 85 हजार क्यूसेक से अधिक है। बांध का जलस्तर 343.45 फीट तक पहुंचने के कारण यह खतरे के निशान से महज डेढ़ फीट नीचे रह गया था। बांध के जलस्तर को सामान्य स्थिति में लाने के लिए बांध प्रशासन सोमवार से ही नदी में लगातार पानी छोड़ रहा है, लेकिन मंगलवार आधी रात बाद 12 बजे से नदी में पौने दो लाख क्यूसेक पानी छोडऩा शुरू किया। स्थिति नियंत्रण में आती देख बुधवार सुबह आठ बजे से 1.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। दोपहर 12 बजे के बाद से लगातार एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।
लगातार पानी छोड़े जाने के कारण तापी का जलस्तर बढ़ गया है। डाउनस्ट्रीम में तापी का विस्तार दोनों किनारों के पार तक हो गया है। हालांकि मनपा प्रशासन इसे खतरे का सबब नहीं मान रहा है। अधिकारियों के मुताबिक जो पानी नदी में छोड़ा जा रहा है, वह सीधे समुद्र में जा रहा है। इस कारण शहर पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो