सूरत

GANG RAPE : मुंबई में खत्म हुई गैंगरेप के आरोपी की दौड़

SURAT NEWS : – पांच साल पूर्व घर में घुस कर साथियों के साथ विवाहिता से किया था गैंगरेप
– pandesara gang rape accused arrested in Mumbai by crime branch
– Five years ago, she entered into the house and gang-raped her co-worker.

सूरतOct 17, 2019 / 09:51 pm

Dinesh M Trivedi

GANG RAPE : मुंबई में खत्म हुई गैंगरेप के आरोपी की दौड़

सूरत. एक विवाहिता से गैंगरेप के मामले में पिछले पांच साल से फरार चल रहे अभियुक्त को क्राइम ब्रांच ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ओडिसा के गंजाम जिले के हिंजलुकाटू गांव के मूल निवासी आरोपी महेन्द्र बाड़तिया उर्फ मामा ने अपने मित्र अर्जुन, नीलू व टीलू के साथ मिल कर विवाहिता से गैंगरेप किया था। पूर्व में वह अपने मित्रों के साथ शहर के पांडेसरा क्षेत्र में रहता था। ३१ मार्च २०१४ की रात पीडि़ता का पति नाइट ड्यूटी पर गया हुआ था और वह अपने दूधमुहें बच्चे के साथ घर पर अकेली थी। रात करीब एक बजे उसने खिडक़ी से हाथ अंदर डाल कर अंदर लगी दरवाजे की कुंडी खोल दी। अर्जुन की मदद से विवाहिता का मुंह दबा दिया। शोर मचाने पर उसने उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।अपने दो साथियों नीलू व टीलू को उसने घर के बाहर नजर रखने के लिए तैनात कर दिया। उसके बाद महेन्द्र व अर्जुन दोनों ने पीडि़ता के साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद चारों वहां से फरार हो गए। अगले दिन पीडि़ता ने पांडेसरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। फरारी के दौरान महेन्द्र पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रहा। पिछले कुछ समय से वह मुंबई में छिप कर रह रहा था और वहां गारमेंट की एक दुकान में काम करता था। उसके बारे में क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम उसे बुधवार रात उसे गिरफ्तार कर सूरत ले आई।

Home / Surat / GANG RAPE : मुंबई में खत्म हुई गैंगरेप के आरोपी की दौड़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.