scriptदमण-दीव से लालू पटेल तथा दानह से नटू पटेल होंगे भाजपा उम्मीदवार | Patel will contest from Daman-Diu and Natu Patel from Danah | Patrika News

दमण-दीव से लालू पटेल तथा दानह से नटू पटेल होंगे भाजपा उम्मीदवार

locationसूरतPublished: Mar 22, 2019 08:34:41 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

लोकसभा चुनाव… भाजपा ने खोले पत्ते

patrika

दमण-दीव से लालू पटेल तथा दानह से नटू पटेल होंगे उम्मीदवार


दमण/ सिलवासा. भारतीय जनता पार्टी ने दमण-दीव और दानह लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने दमण-दीव से फिर लालूभाई पटेल को टिकट दिया है। इसी तरह दानह से फिर से नटूभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार रात अपने 184 उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की थी। इसमें दादरा नगर हवेली से नटूभाई पटेल का नाम शामिल था, लेकिन दमण-दीव संसदीय सीट से किसी प्रत्याशी का नाम नहीं था। इसको लेकर दमण दीव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। आखिरकार देर रात्रि भाजपा ने इस सूची में एक और नाम दमण-दीव से लालूभाई पटेल का शामिल कर 185 उम्मीदवारों की सूची बनाई। लालूभाई पटेल तीसरी बार भाजपा के चिन्ह पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वर्ष 2009 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के डाह्याभाई पटेल को हराया था। उसके बाद 2014 में कांग्रेस के केतन पटेल को हराया। भाजपा ने लालूभाई पटेल को तीसरी बाद चुनाव मैदान में उतारा है।
patrika
 

दानह में भी भरपूर विकास हुआ
दानह से पार्टी उम्मीदवार बनाने पर नटूभाई पटेल ने बताया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हैं कि उन्होंने फिर उन पर भरोसा रखा है। पटेल ने कहा कि देश में अनेक विषयों पर काम हुआ है। दादरा नगर हवेली में भी भरपूर विकास हुआ है, जिसका लाभ इस चुनाव में उन्हें मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो