scriptPATRIKA NEWS BRIEF : गजेरा ट्रस्ट लोगों के साथ गौ माता का भी कर रहा है देखभाल | PATRIKA NEWS BRIEF: Gajera Trust is also taking care of Gau Mata along | Patrika News

PATRIKA NEWS BRIEF : गजेरा ट्रस्ट लोगों के साथ गौ माता का भी कर रहा है देखभाल

locationसूरतPublished: May 08, 2021 11:23:52 am

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

# वराछा के एक कारखाने से 27.95 लाख के हीरे चोरी, कर्मचारी पर चोरी की आशंका
# रांदेर में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, अपशब्द बोलने पर हुआ था विवाद
# नाबालिग से बलात्कार, युवक गिरफ्तार
 

PATRIKA NEWS BRIEF : गजेरा ट्रस्ट लोगों के साथ गौ माता का भी कर रहा है देखभाल

PATRIKA NEWS BRIEF : गजेरा ट्रस्ट लोगों के साथ गौ माता का भी कर रहा है देखभाल,PATRIKA NEWS BRIEF : गजेरा ट्रस्ट लोगों के साथ गौ माता का भी कर रहा है देखभाल,PATRIKA NEWS BRIEF : गजेरा ट्रस्ट लोगों के साथ गौ माता का भी कर रहा है देखभाल

सूरत. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से पैदा हुए मुश्किल हालात में गजेरा ट्रस्ट द्वारा जरुरतमंदों व गौशालाओं की लगातार मदद की जा रही है। ट्रस्ट द्वारा कामरेज के निकट आखाखोल में गौ संवंर्धन के लिए 45 टन मक्का, 5 टन गाजर व 10 टन कैटलफीड भेजा है। वहीं जीवन ज्योत मंद बुद्दी मंदिर में जनरेटर की व्यवस्था की है।
मस्कती अस्पताल में सभी के लिए दो दिन के भोजन की व्यवस्था की है। मोटा वराछा, कतारगाम व चलथाण में चल रहे कोविड आइसोलेशन सेन्टरों को दवाएं व जरुरत की चीजें मुहैया करवाई जा रही है। अमरोली शांताबा गजेरा अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था कर लोगों को निशुल्क सेवा दी जा रही है। करोड़ों रुपए की सहायता राशि भी दी गई है।
—————————-
वराछा के एक कारखाने से 27.95 लाख के हीरे चोरी, कर्मचारी पर चोरी की आशंका

सूरत. वराछा के एक हीरा कारखाने से गुरुवार को प्रोसिसिंग के दौरान 27.95 लाख रुपए की हीरे चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कारखाने के संचालक ने हीरे चुराने वाले एक अज्ञात युवक और अपने कर्मचारी की मिलीभगत की आशंका व्यक्त करते हुए वराछा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
पुलिस के मुताबिक चोरी वंृंदावन इंडस्ट्रियल सोसायटी में स्थित भिंगराडिया ब्रदर्स कारखाने में हुई। कारखाने के संचालक कतारगाम मानसरोवर सोसायटी निवासी किशोर भिंगराडिया ने हीरा बाग शक्तिनगर निवासी कर्मचारी राजेश पात्र को बॉइलिंग प्रोसेस के लिए गुरुवार को हीरे दिए थे।
दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बाइलिंग के बीकर समेत हीरे गायब हो गए। कारखाने के सीसी टीवी फुटेज की जांच में करीब 25 वर्ष के दुबले पतले अज्ञात युवक की कारखाने में मौजूदगी नजर आई, जो हीरे चुरा कर फरार हो गया। किशोर ने हीरों की चोरी में कर्मचारी राजेश व अज्ञात युवक की मिलीभगत होने की आशंका व्यक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
————–
रांदेर में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या

सूरत. रांदेर थानाक्षेत्र के उगत हलपति वास में अपशब्द बोलने पर हुउ विवाद में गुरुवार रात एक जने ने धारदार हथियार से हमला कर पड़ोसी युवक की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक उगत गांव हलपति वास निवासी मनोज राठौड़ उर्फ गोमान ने पडोस में रहने वाले युवक कल्पेश राठौड़ की हत्या कर दी।
बताया गया कि रात करीब साढ़े नौ बजे कल्पेश का अपने बड़े भाई जयेश के साथ घर खर्च को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढऩे पर कल्पेश ने अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। पड़ोसी गोमान ने उसे अपशब्द नहीं बोलने के लिए कहा तो वह गोमान से उलझ गया। दोनों के बीच विवाद होने पर गोमान ने मछली काटने के छुरे से सीने में वार कर कल्पेश को घायल कर दिया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कल्पेश को मृत घोषित किया।
———–
नाबालिग से बलात्कार, युवक गिरफ्तार

सूरत. गोडादरा में सत्रह वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने पडोसी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गोडादरा आस्तिक कृपा सोसायटी निवासी राहुल पाल ने पीडि़त किशोरी को पिछले साल बहला फुसला कर अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
—————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो