script

कोजवे टूटने से लोगों को परेशानी

locationसूरतPublished: Aug 27, 2020 01:00:11 am

Submitted by:

Sunil Mishra

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द टूटे कोजवे की मरम्मत की मांग की
Villagers demand repair of the broken Causeway as soon as possible

कोजवे टूटने से लोगों को परेशानी

cojvay

वांसदा. वांसदा तहसील के नानी भामटी खड़काला की ओर से कुरेलिया को जोडऩे वाले मार्ग पर बना कोजवे का काफी हिस्सा टूट जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। कावेरी नदी पर लोगों की सहूलियत के लिए कोजवे बनाया गया था। गत दिनों भारी बरसात से नदी में जलप्रवाह तेज होने पर आधा कोजवे पानी में बह गया और सड़क भी टूट गई है। जिससे कुरेलिया, होलीपाड़ा, सरा, धरमपुरी, केलिया जैसे कई गांव के लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी हो रही है। क्षेत्र के पशुपालक बड़ी संख्या में दूध भरने इस मार्ग से सुबह में जाते हैं। कोजवे टूट जाने से उन्हें बहुत परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द टूटे कोजवे की मरम्मत की मांग की है।
कोजवे टूटने से लोगों को परेशानी
ओवरफ्लो हुआ केलिया डेम
वांसदा. तहसील मे जारी बरसात के कारण केलिया डेम ओवरफ्लो हो गया। डेम के ओवरफ्लो होने की सूचना के साथ ही निचले इलाके के गांवों के लोगों को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी गई। डेम पर से 10 सेमी की चादर चली। डेम के ओवरफ्लो होने के बाद से वांसदा, खेरगाम और गणदेवी तहसील के 22 गांवों में अलर्ट घोषित कर सावधानी बरती जा रही है। इस बारे में जूज डेम के नायब कार्यपाल इंजीनियर आरआर गामित ने बताया कि डेम 1.10 बजे ओवरफ्लो हुआ। जूज डेम भी 82 प्रतिशत तक भर गया है और बरसात का दौर जारी रहने पर उसके भी ओवरफ्लो होने की संभावना है।
कोजवे टूटने से लोगों को परेशानी
आधारकार्ड का काम बंद होने से लोगों को दिक्कत
वांसदा. वांसदा सेवा सदन में कई महीने से आधार कार्ड बनना बंद हो गया है। ज्यादातर कार्यों में आधारकार्ड जरूरी होने पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी रही है। सेवा सदन में आधारकार्ड बनाने का काम लॉकडाउन के बाद से ही बंद हो गया है। यह काम कब शुरू होगा इस बारे में भी लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। दूसरी तरफ सभी तरह की सरकारी योजनाओं के लाभ, बैंक समेत अन्य जगहों पर आधार कार्ड देना जरूरी है। हालांकि बैंकों में आधार कार्ड बनाने की सुविधा है परंतु लोगों की लाइन रहने से ग्रामीण विस्तार से आने वालों को कई बार चक्कर लगाना पड़ता है। वांसदा दुबल फलिया के किसान गमन पटेल ने बताया कि सेवा सदन मे कार्ड नहीं बन रहा और बैंक में चक्कर लगाने पर पूरा दिन निकल जाता है और काम नहीं होता। यह परेशानी दूर होना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो