सूरत

अफ्रीका के लोग जानेंगे प्रभु श्रीराम की मर्यादा

युगांडा में होगी रामकथा

सूरतFeb 17, 2020 / 08:48 pm

Dinesh Bhardwaj

अफ्रीका के लोग जानेंगे प्रभु श्रीराम की मर्यादा

सूरत. दक्षिण अफ्रीका के देश युगांडा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र की झांकी कथाकार प्रफुल्ल शुक्ल 7 से 15 मार्च तक देसी-विदेशी श्रद्धालुओं के बीच श्रीरामकथा के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर विश्व महिला दिवस के मौके पर स्थानीय एडवोकेट प्रीति जोशी को भी सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को पत्रकार वार्ता में दी गई। वार्ता में कथाकार शुक्ल ने बताया कि युगांडा के कंपाला में 30 हजार से ज्यादा गुजराती बसे है और उनकी उपस्थिति में सात मार्च से प्रतिदिन शाम पांच बजे से श्रीरामकथा का वर्णन किया जाएगा। कथा की शुरुआत में कंपाला के कामवोकया से शोभायात्रा निकलेगी जो कि कथास्थली निकरी के सांई मंदिर पहुंचेगी। कथा के दौरान 8 मार्च को शिव विवाह, 9 को रामजन्म, 10 को सीता विवाह, 11 को राम वनवास, 12 को केवट मिलाप, 13 को भरत मिलाप, 14 को रामेश्वर पूजा व 15 मार्च को रामराज्य की स्थापना के साथ श्रीरामकथा की पूर्णाहुति की जाएगी। कथा के दौरान आठ मार्च को विश्व महिला दिवस के मौके पर एडवोकेट प्रीति जोशी का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा। जोशी कथा के दौरान आयोजित शिविर में अप्रवासी भारतीयों को भारत में सम्पति, विवाह, वसीयत, अधिकार आदि के बारे में कानूनी सलाह देगी। जोशी इससे पूर्व ऐसी कानूनी सलाह यूके, थाईलेंड, दुबई में भी अप्रवासी भारतीयों को शिविर के दौरान दे चुकी है।

महोत्सव की देंगे जानकारी


सूरत. नवसारी में दंडेश्वर के निकट महामंडलेश्वर धर्मदास महाराज के सानिध्य में मां शाकम्भरी आश्रम श्रीकृष्ण कामधेनू गोशाला में शिव परिवार व इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव व शाकंभरी पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव 24 से 28 फरवरी तक होगा और इस आयोजन की जानकारी देने के लिए महामंडलेश्वर धर्मदास महाराज मंगलवार दोपहर तीन बजे कपड़ा बाजार के सिल्कसिटी मार्केट आएंगे।

Home / Surat / अफ्रीका के लोग जानेंगे प्रभु श्रीराम की मर्यादा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.