scriptजनता हमारे साथ, जरूर जीतेंगे: वाघाणी | People with us, will win definitely: Waghani | Patrika News

जनता हमारे साथ, जरूर जीतेंगे: वाघाणी

locationसूरतPublished: Feb 13, 2019 11:02:45 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

सम्मेलन को मुख्यमंत्री फडऩवीस ने किया संबोधित

patrika

जनता हमारे साथ, जरूर जीतेंगे: वाघाणी


वापी. धरमपुर में भाजपा के शक्ति केन्द्र (क्लस्टर) सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केन्द्र में और करीब 14 साल तक प्रदेश में किए गए विकास कामों को जनता देख रही है और जीत हमें ही मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि हम जनता और जनता हमारे साथ है। जीतू वाघाणी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी का सांगठनिक ढांचा बहुत अच्छा है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीत की ओर बढऩा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है, सिर्फ मार्जिन बढ़ाना है।
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस ने वलसाड-डांग, नवसारी और सूरत लोकसभा क्षेत्र के शक्ति केन्द्र के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में पार्टी संगठन सबसे मजबूत है और वे यहां कुछ बताने नहीं बल्कि सीखने आए हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के संगठन से ही प्रेरणा लेकर अन्य राज्यों में पार्टी संगठन को बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने साढ़े चार सालों में डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना समेत कई योजनाओं को चलाकर लोगों का जीवन स्तर सुधारा है। कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों के बीच जाकर योजनाओं को बताएं। उन्होंने भी आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत का विश्वास जताया।
patrika
दलसाणिया ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन और निर्देश दिए
संगठन महामंत्री भीखू दलसाणिया ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन और निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों, बूथ के सक्रिय कार्यकर्ताओं और बाद में समर्थकों के घर पार्टी का झंडा लगाने के बारे में बताया। उन्होंने मेरा घर भाजपा का घर अभियान को सफल बनाने पर व्यापक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में वलसाड -डांग सांसद डॉ. केसी पटेल, वलसाड विधायक भरत पटेल, पारड़ी विधायक कनु देसाई, धरमपुर विधायक अरविन्द पटेल, वन एवं आदिजाति मंत्री रमण पाटकर, चिखली विधायक नरेश पटेल, पूर्व मंत्री मंगू पटेल, प्रदेश महामंत्री भरत परमार समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो