scriptपेट्रोल-डिजल के दाम घटाना सरकार के बस की बात नहीं: धर्मेन्द्र प्रधान | Petrol and diesel prices do not matter to the government: Pradhan | Patrika News
सूरत

पेट्रोल-डिजल के दाम घटाना सरकार के बस की बात नहीं: धर्मेन्द्र प्रधान

सूरत में आयोजित दो दिवसीय ओडिशा पर्व में शामिल होने आए पेट्रोलियम मंत्री ने कहा वर्तमान सरकार को कर्ज कांग्रेस ने विरासत में दिया

सूरतSep 02, 2018 / 01:34 pm

Sandip Kumar N Pateel

file

पेट्रोल-डिजल के दाम घटाना सरकार के बस की बात नहीं: धर्मेन्द्र प्रधान

सूरत. पेट्रोल और डिजल के लगातार बढ़ते दाम को लेकर केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोल-डिजल के दाम घटाना सरकार के बस की बात नहीं रही है। इसके लिए दो अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार है। पहला क्रूड ऑयल का उत्पादन नहीं बढऩा तथा इरानी देशों की स्थिति के कारण तनाव बढऩा है तो दूसरी वजह अमरिका की नई नीति के कारण भी क्रूड के दाम बढ़े है। यह बात रविवार को ओडिशा पर्व के आयोजन को सूरत पधारने पर केन्द्रीय मंत्री ने कही। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस और यूपीए सरकार की नीतिओं पर भी प्रहार किए। उन्होंने पड़ोसी देशों को सरकार की ओर से सस्ते में पेट्रोल-डिजल देने के कांग्रेस के दावों को भ्रामक और झूठे बताया।

कांग्रेस ने वर्तमान सरकार को विरासत में दिया कर्ज


केन्द्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान ने कांग्रेस पर बरसते हुए झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कारण वर्तमान सरकार पर डेढ़ लाख करोड़ रुपए ा कर्ज हुआ है। कांग्रेस झूठ फैला रही है। वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल के दाम बढ़े है। वहीं विश्व के सभी देशों की करेंसी के भाव टूटे है और इसका प्रभाव भारतीय करेंसी पर भी देखने मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी देश की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ कर सत्ता छोड़कर चली गई। उन्होंने पड़ोसी देशों को सरकार की ओर से सस्ते में पेट्रोल-डिजल देने के कांग्रेस के दावों को भ्रामक और झूठे बताया।

इस तरह के आयोजन जरूरी


सूरत में आयोजित दो दिवसीय ओडिशा पर्व की केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सराहना की। उन्होंने कहा कि गुजरात और विशेष तौर पर सूरत में किया गया यह आयोजन बहुत ही अच्छा है। सूरत में सात लाख से अधिक ओडिशावासी रहते है। इस आयोजन के तहत उन्हें अच्छा प्लेटफार्म मिल सकेगा। वहीं आगामी दिनों में सूरत के विकास में सहभागी हुए ओडिशावासियों की ओर से दोनों प्रदेशों के विकास के लिए इसी तरह योगदान मिलता रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो