scriptPICS : पिंजरे ने लगाया प्यार पर ग्रहण | Patrika News
सूरत

PICS : पिंजरे ने लगाया प्यार पर ग्रहण

2 Photos
6 years ago
1/2

यह किस्सा बना सूरत के तापी जिले की वालोड तहसील के खांभला गांव में। तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। तेंदुआ झांसे में आ गया और शिकार करने के लोभ में पिंजरे में कैद हो गया। फ्रेंड्स ऑफ एनिमल वेलफेयर ने पिंजरे के साथ ही नाइट विजन कैमरा भी लगाया था।

2/2

रात का वाकया कैमरे में दर्ज हो गया। सुबह इसका वीडियो देखा, नर तेंदुए की साथी मादा तेंदुआ रातभर उसके आसपास ही घूमती रही। उसकी बेचैनी बता रही थी कि उसके बस में होता तो नर तेंदुए को पिंजरे से निकाल ले जाती। भोर में उजाला होते ही लोगों की आवाजाही बढ़ती उससे पहले मादा तेंदुआ वहां से चली गई।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.