scriptPICS : गाजे-बाजे से ‘गोल्डन गर्ल’ सरिता का स्वागत | Patrika News
सूरत

PICS : गाजे-बाजे से ‘गोल्डन गर्ल’ सरिता का स्वागत

7 Photos
6 years ago
1/7

पिछले दिनों इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में सरिता ने ४ गुणा ४०० रिले दौड़ में हिमा दास, पूवम्मा राजू, विसमाया वेलुवाकोरोथ के साथ मिलकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

2/7

एशियाड में भारत का तिरंगा लहराने वाली डांग की गोल्डन गर्ल सरिता गायकवाड़ शनिवार दोपहर को अपने घर पहुंची तो सबने पलक-पावड़े बिछा दिए।

3/7

गाजे-बाजे के साथ उसका गर्मजोशी से स्वागत किया।

4/7

डांग के जिला मुख्यालय आहवा की सड़कों पर सरिता का नाम गुंजायमान रहा।

5/7

डांग दरबार हॉल में गुजरात के खेल मंत्री ईश्वर पटेल, प्रभारी मंत्री रमण पाटकर, विधायक मंगल गावित ने सरिता को सम्मानित किया।

6/7

कराड़ी आम्बा गांव के गरीब आदिवासी परिवार की बेटी सरिता ने विश्व फलक पर डांग का नाम रोशन कर गुजरात को भी गौरवान्वित किया है।

7/7

भव्य जुलूस के साथ नाचते-गाते डांग एक्सप्रेस सरिता को लाया गया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.