scriptPICS : युवती समेत 8 कश लगाते पकड़े गए | Patrika News
सूरत

PICS : युवती समेत 8 कश लगाते पकड़े गए

6 Photos
6 years ago
1/6

पुलिस टीम ने नानपुरा में मिस्ट हुक्का बार में छापा मारा। पुलिस को रसूखदार परिवारों के सात युवक और एक युवती हुक्के के कश लगाते मिले।

2/6

वेसू में हेप्पी रेजिडेंसी निवासी यशदीप मेहता (29) और भटार पूनमनगर निवासी संदीप सोंलकी नानपुरा गोधा शेरी के लॉ चैम्बर्स-२ में मिस्ट नाम से हुक्का बार चला रहे थे।

3/6

पुलिस ने संचालक यशदीप समेत उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्हें अठवा लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया गया।

4/6

पुलिस को मौके से अलग-अलग किस्म के १४ हुक्के, १४ पाइप, गैस बोटल, चिमटा, झारा, अलग-अलग फ्लेवर के १२ बॉक्स समेत ५ हजार २०० रुपए का सामान बरामद हुआ।

5/6

चैम्बर्स में अधिकतर वकीलों के कार्यालय हैं। यशदीप अपने पार्टनर संदीप के साथ मिल कर दो महीने से हुक्का बार चला रहा था।

6/6

सिर्फ अपने फ्रेंड सर्कल के जरिए युवाओं को एंट्री देते थे हिरासत में लिए गए युवक-युवती कॉलेज के विद्यार्थी हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.