सूरत

PICS : स्लैब ढहने से अफरा-तफरी

6 Photos
Published: August 24, 2018 08:00:56 pm
1/6

महानगर पालिका की ओर से वेसू कैनाल रोड के ब्यूटीफिकेशन का ठेका रणजीत कन्ट्रक्शन को ठेका दिया गया है। ब्यूटीफिकेशन के तहत एंट्री गेट बनाया जा रहा था। श्रमिक स्लैब पर खड़े होकर काम कर रहे थे, तभी भारी-भरकम स्लैब धराशायी हो गया

2/6

श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। इनमें श्रमिक परिवार की ढाई साल की बच्ची शामिल थी। स्लैब गिरने का आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां जमा हो गए।

3/6

सूचना मिलने पर दमकलकर्मी, पुलिस और मनपा अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला और न्यू सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर गिया। बच्ची का नाम रोशनी असरू डामोर बताया गया है।

4/6

वहां से गुजर रहे राहगीर भी श्रमिकों की मदद में जुट गए। मलबे में दबे श्रमिक बचाव के लिए चीख-पुकार कर रहे थे। लोगों ने एक-एक कर श्रमिकों को बाहर निकाला

5/6

घायलों में वसंत डामोर (35), सुरसिंह उपा किशोरी (47), रमीला बारिया (40), पांगला डामोर (28), इनेश सोमा वसावा (19), लोगेन्द्र सामु माथुर (18), जलकी रमण (20), सारूबेन अशोक (25) और राजू दिनकर (20) शामिल हैं।

6/6

108 एम्बुलेंस से न्यू सिविल अस्पताल पहुंचाया। मलबे के नीचे दबी एक बच्ची को लोग नहीं निकाल पाए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.