scriptPICS : रो-रो फेरी का जल मार्ग 31 किमी होगा | Patrika News
सूरत

PICS : रो-रो फेरी का जल मार्ग 31 किमी होगा

7 Photos
6 years ago
1/7

सड़क मार्ग से दक्षिण गुजरात से सौराष्ट्र का सफर करीब 10 घंटे लम्बा है। इस रो-रो फेरी सर्विस से करीब दो घंटे में लोग भरुच से भावनगर पहुंच जाएंगे। भावनगर से दहेज का सड़क मार्ग 310 किमी का है, जबकि रो-रो फेरी का जल मार्ग 31 किमी होगा।

2/7

घोघा से दहेज आए वॉएज सिम्फनी जहाज का ट्रायल किया गया। जहाज में ट्रकों को लादा गया और उसे चला कर देखा गया।

3/7

इस जहाज में 150 से ज्यादा भारी वाहन ले जाए जा सकेंगे, जबकि एक हजार लोग सफर कर सकेंगे।

4/7

घोघा-दहेज रो-रो फेरी सर्विस का कॉन्ट्रेक्ट सौराष्ट्र एनवायरमेंट प्रा.लि. को दिया गया है।

5/7

शुरुआत में इस सर्विस का किराया प्रति यात्री 600 रुपए रहेगा।

6/7

जहाज में वीआइपी केबिन, बाथरूम, फूडकोर्ट आदि भी होंगे।

7/7

इस सर्विस प्रोजेक्ट का लोकार्पण पिछले साल 22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.