scriptमोटरसाइकिल टो करने पर पुलिसकर्मी पर किया पाइप से हमला | Policeman attacked with pipe for towing a motorcycle in Kapodra | Patrika News

मोटरसाइकिल टो करने पर पुलिसकर्मी पर किया पाइप से हमला

locationसूरतPublished: Sep 22, 2021 08:41:53 am

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

 
– कापोद्रा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

मोटरसाइकिल टो करने पर पुलिसकर्मी पर किया पाइप से हमला

मोटरसाइकिल टो करने पर पुलिसकर्मी पर किया पाइप से हमला

सूरत. हीराबाग इलाके में मोटरसाइकिल टो (उठाने) करने पर दो युवकों ने क्रेन पर तैनात पुलिसकर्मी पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया तथा क्रेनकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। कापोद्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक वेलंजा हरिदर्शन सोसायटी निवासी श्याम परमार व वराछा अभयनगर सोसायटी प्रतिक परमार ने मिल कर हेड कांस्टेबल रोहित वसावा पर हमला किया। रोहित वसावा सोमवार दोपहर हीरा बाग इलाके में क्रेन की गश्त पर थे। उस दौरान जीवनदीप कॉम्प्लेक्स के निकट नाश्ते दुकान पर भीड़ थी। बाहर सडक़ पर नो पार्किंग में कई दुपहिया वाहन पार्क थे।
उन्होंने क्रेन कर्मियों के जरिए मोटरसाइकिल को हटाया और टो किया। टो की गई मोटरसाकिलों में श्याम और प्रतीक के वहान भी थे। दोनों कहीं से पाइप लेकर आए और वहां से आगे बढ़ रही क्रेन को रुकवाया। उन्होंने क्रेनकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें अपशब्द कहे। रोहित वसावा ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पाइप से हमला कर दिया।
रोहित के एक तरफ हट जाने से उन्हें कोई चोट नहीं आई। रोहित से खबर मिलने पर कापोद्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और रोहित की प्राथमिकी के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।
——————–
केस वापस लेने की धमकी को लेकर पांडेसरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

सूरत. बलात्कार का शिकार हुई किशोरी पर धमकाने और मामला वापस लेने के लिए दबाव डालने के आरोप में पांडेेसरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, उधना की लडक़ी ने कथित भाजपा कार्यकर्ता विशाल पाटिल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद से पीडि़ता पर मामला वापस लेने के लिए लगातार दबाव डाला जा रहा था।
उसे धमकाया भी गया था। तंग आकर पीडि़ता ने सप्ताहभर पूर्व जहर गटक कर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब से कार्रवाई को लेकर मामला उधना व थाने के बीच सीमा विवाद में उलझ गया था। आखिरकार पांडेसरा पुलिस ने आरोपी ज्ञान पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
————————————-
मोबाइल लूटने के लिए किया चाकू से हमला

सूरत. उधना बीआरसी गेट के निकट दो बदमाशों ने लूट के इरादे से एक युवक को चाकू मार दिया और फिर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, उधना शक्तिनगर निवासी राजेश पांडे रविवार रात बीआरसी गेट के निकट से गुजर रहे थे। उस दौरान दो बदमाशों ने उन्हें रोका। उन्होंने राजेश से उसका मोबाइल और नकदी लूटने की कोशिश की। राजेश ने उनका विरोध किया। इस पर उनमें से एक ने चाकू निकाल लिया और राजेश पर जानलेवा वार कर दोनों फरार हो गए। घायल राजेश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
—————————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो