scriptहाईजोन ग्रीन सडक़ें बनाने की तैयारी | Preparations for the construction of Highzone Green Roads | Patrika News

हाईजोन ग्रीन सडक़ें बनाने की तैयारी

locationसूरतPublished: Aug 16, 2019 11:19:51 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

30 मीटर से 40 मीटर तक राइट ऑफ वे रखा है

patrika

हाईजोन ग्रीन सडक़ें बनाने की तैयारी

सिलवासा. सिलवासा और उसके आसपास के क्षेत्रों को जोडऩे वाले रास्तों को आधुनिकता का रूप दिया जा रहा है। शहीद चौक से पिपरिया पुलिस चौकी, नरोली चेकपोस्ट, 66 केवी रोड, झंडा चौक से जुडऩे वाले मार्ग, शहर से मसाट की ओर जाने वाली सडक़ें आधुनिकता में शामिल हैं। यह सडक़ें मॉडर्न बनेंगी। इसके लिए प्रशासन ने नया राइट ऑफ वे जारी कर दिया है। पीडबल्यूडी अधिकारियों के अनुसार शहीद चौक से लेकर रास रिसॉर्ट तक 30 मीटर से 40 मीटर तक राइट ऑफ वे रखा है। जिसकी नरोली चेकपोस्ट तक सीमा जुड़ी है। इस मार्ग के सौन्दर्यीकरण के लिए 86 करोड़ खर्च का लक्ष्य है। नरोली मार्ग के दोनो ओर हरित पार्क बनाया जाएगा। इस पर वॉल गार्डन लगाने के साथ नए गटरों का निर्माण भी होगा। संपूर्ण मार्ग की चौड़ाई 30 से 40 मीटर रखी गई है। इसी तर्ज पर सिलवासा के अन्य सभी मार्ग हरित क्रांति से जुड़ेंगे। नरोली मार्ग के बाद शहरी चौक से मसाट की सडक़ मार्ग का सौन्दर्यीकरण होगा। शहर के सचिवालय रोड़, 66 केवी, पिपरिया, बालदेवी, झंडा चौक की सडक़ों को सुधारा जाएगा।
patrika
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
वांसदा. तहसील के कावडेज टेकरा में पॉल्ट्री फार्म के पास मुर्गे का शिकार करने आया तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। बताया गया है कि धीरू थोराट के पॉल्ट्री फार्म के पास मुर्गे का शिकार करने आया तेन्दुआ दिखने पर उन्होंने पश्चिम वन विभाग के रेंज फॉरेस्ट आफिसर जेडी राठौड़ को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर आसपास निरीक्षण किया और पिंजरा लगा दिया। बुधवार रात वहां शिकार की लालच में पहुंचा तेंदुआ उसमें कैद हो गया। गुरुवार सुबह पता चलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अपने साथ ले जाकर वन में छोड़ दिया। तेन्दुआ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीण भयमुक्त हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो