सूरत

President Visit; राष्ट्रपति सेे पुन: संघ प्रदेश आने का आग्रह, दी विदाई

संघ प्रदेश का दो दिवसीय दौरा पूरा: रिवर फ्रंट को दुल्हन की तरह सजायासांस्कृतिक कार्यक्रमों का लिया आनंद, देखे विकास कार्य
Two-day tour of the Union Territory complete: River Front decorated like a brideEnjoyed cultural programs, watch development work

सूरतFeb 19, 2020 / 12:25 am

Sunil Mishra

President Visit; राष्ट्रपति सेे पुन: संघ प्रदेश आने का आग्रह, दी विदाई

सिलवासा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली एवं दमण एवं दीव के दो दिवसीय दौरे के बाद मंगलवार को सूरत की ओर रवाना हो गए। विदाई से पूर्व सर्किट हाउस में प्रशासक प्रफुल्ल पटेल, डीआइजी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियोंं ने राष्ट्रपति से पुन: संघ प्रदेश आने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने अथाल हवेली ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी।
राष्ट्रपति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया
सोमवार रात को राष्ट्रपति ने रिवर फ्रंट पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया। रात 10 बजे तक चले कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कलाकारों के साथ सेल्फी ली। स्थानीय कलाकारों ने तूर, तारपा का वादन करते हुए देवी वंदना सहित अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रिवर फ्रंट को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रात को नदी के बहते जल में विद्युत रोशनी से संपूर्ण रिवरफ्रंट खिल उठा। रिवरफ्रंट की सुन्दरता देखने के लिए आधी रात तक दर्शकों का तांता लगा रहा।
President Visit; राष्ट्रपति सेे पुन: संघ प्रदेश आने का आग्रह, दी विदाई
जेटी गार्डन पर लोगों का आना-जाना शुरू
दमण. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को जिस जेटी गार्डन का लोकार्पण किया था, उसे लोगों के लिए खोल दिया गया। नए गार्डन को देखने के लिए स्थानीय लोग एवं पर्यटक पहुंचने लगे। इसमें लगे व्यायाम करने के साधनों एवं झूले का उपयोग भी युवाओं एवं बच्चों ने शुरू कर दिया है। नानी दमण किला के पास आने वाले पर्यटक भी शाम के समय व्यू गैलेरी में खड़े रहकर सनसेट का आनंद उठा रहे हैं। जेटी गार्डन में 16 सीसीटीवी कैमरे भी लगे हंै जो 24 घंटे निगरानी रखते हैं।
राष्ट्रपति ने विजिटर बुक में संदेश लिखकर दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दादरा नगर हवेली एवं दमण का दौरा सम्पन्न हुआ। सिलवासा अतिथि गृह से मंगलवार सुबह रवाना होने से पूर्व उन्होंने अतिथि गृह की विजिटर बुक में हस्ताक्षर करते हुए अपने विचार लिखे। राष्ट्रपति ने लिखा कि मैंने केन्द्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण दीव की यात्रा की। राष्ट्रपति के रूप में मेरी यह यात्रा है। मैं खुश हूं कि यहां शिलान्यास एवं विकास कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ विकास कार्यों का जायजा भी लिया। यह प्रोजेक्ट यहां नई ऊर्जा एवं गति देंगे। राष्ट्रपति ने इस यात्रा के लिए प्रशासक,अधिकारियों,कर्मचारियों एवं लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.