scriptस्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल, डिटेन, छोड़े | Questions raised on health services, detain, leave | Patrika News

स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल, डिटेन, छोड़े

locationसूरतPublished: Aug 01, 2021 08:30:32 pm

राज्य सरकार के आयोजन के विरोध में कांग्रेस ने शुरू किया जागरुकता अभियान

स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल, डिटेन, छोड़े

स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल, डिटेन, छोड़े

सूरत. कोरोनाकाल में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे सिविल अस्पताल पर विरोध प्रदर्शन किया। स्थल पर पहले से मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
अपनी उपलब्धियों पर राज्य सरकार के आयोजन के विरोध में कांग्रेस ने शहर कांग्रेस इकाई ने रविवार से नौ दिवसीय जागरुकता अभियान शुरू किया है। नौ अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन में रोजाना लोगों से जुड़े मुददों पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसकी शुरुआत रविवार को हुई और अभियान के पहले दिन कार्यकर्ताओं ने रिंगरोड स्थित सिविल अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
पार्टी कार्यकर्ता शाम करीब साढ़े चार बजे सिविल अस्पताल पर एकत्र हुए। कार्यक्रम पहले से तय था इसलिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। कार्यकर्ताओं ने प्ले काड्र्स लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू किया और राज्य सरकार को संवेदनहीन बताते हुए कोविड प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
नौ दिन का कार्यक्रम घोषित

इससे पहले ईश्वर फार्म में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नैषध देसाई ने कांग्रेस के नौ दिवसीय अभियान का कार्यक्रम घोषित किया। राज्य सरकार की नाकामियों पर सिलसिलेवार बोलते हुए उन्होंने कहा कि नौ अगस्त तक चलने वाले अभियान के दूसरे दिन शिक्षा के निजीकरण का मुद्दा उठाया जाएगा। तीन अगस्त को अन्न अधिकार, चार फरवरी को महिला सुरक्षा, पांच फरवरी को कृषि, छह फरवरी को बेरोजगारी, सात फरवरी को विकास के दावों की सच्चाई, आठ फरवरी को जन अधिकार और अंतिम दिन नौ फरवरी को सामाजिक क्रांति अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर शहर कांग्रेस प्रवक्ता अनूप राजपूत और किरण रायका भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो