scriptDamage Crops News; किसानों की फसलों पर बारिश की मार | Rain efect on farmers' crops | Patrika News
सूरत

Damage Crops News; किसानों की फसलों पर बारिश की मार

मौसम में परिवर्तन से किसान चिंतिततापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

सूरतSep 27, 2019 / 08:10 pm

Sunil Mishra

Damage Crops News; किसानों की फसलों पर बारिश की मार

Damage Crops News; किसानों की फसलों पर बारिश की मार


सिलवासा. प्रदेश में तीन दिन से मौसमी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आषाढ़ की तरह आसमान में बादलों का जमघट लगा है। बिगड़े मौसम के मिजाज से तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
प्रदेश में खरीफ की तैयार फसलें विदाई की बारिश से भेंट चढ़ सकती हैं। हवाओं के साथ बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान, दलहन और नांगली फसल पक चुकी हैं। तूफानी बरसात से कई खेतों में धान की फसल गिर गई हैं, जिससे चारा और खाद्यान्न सडऩे का खतरा मंडराने लगा हैं। दपाड़ा, आंबोली, खेरड़ी के कई खेतों में नुकसान हुआ है। किसान अगेती फसलों की कटाई का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बारिश ने बीच में खलल डाल दिया है। किसानों का कहना है कि फसलें पकते समय साफ आसमान की जरूरत रहती है। बरसाती मौसम से धान की बालियां खराब हो सकती हैं।
Damage Crops News; किसानों की फसलों पर बारिश की मार

खेतों में पानी भर गया
शहर के अलावा दपाड़ा, आंबोली, सुरंगी, खानवेल, कौंचा, दुधनी, खेरड़बारी, बिलदरी, अंबाबारी, रूदाना, शेल्टी, गोरातपाड, वेलुगाम, पारजाई में वर्षा हुई है, जिससे खेतों में पानी भर गया। बारिश के दौरान सडक़ एवं बाजारों में कीचड़ हो गया। ओआइडीसी ने शहर में जिन सडक़ों की मरम्मत की थी, वह पुन: धुल गई हैं। वापी मसाट रोड पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। शहर में बारिश का आंकड़ा 3420 मिमी पार कर गया है। मधुबन डेम छलक गया है। डेम ओवरफ्लो 79.85 मीटर ऊंचाई तक भरा है। जल नियंत्रण के लिए मधुबन डेम का एक दरवाजा खोलना पड़ा है। डेम में पानी की आवक 12210 तथा जावक 10074 क्यूसेक बनी हुई है।
https://twitter.com/CollectorNav?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/sunilmishraanu/status/1176386878867509248?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Surat / Damage Crops News; किसानों की फसलों पर बारिश की मार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो