scriptबादलों से बरसी राहत की बूंदे, तपन से मिली निजात | Rain in silvasa | Patrika News

बादलों से बरसी राहत की बूंदे, तपन से मिली निजात

locationसूरतPublished: Jun 08, 2021 12:57:16 am

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

बूंदाबांदी का चला दौर

बादलों से बरसी राहत की बूंदे, तपन से मिली निजात

बादलों से बरसी राहत की बूंदे, तपन से मिली निजात

सिलवासा. शहर सहित जिले में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बादलों से बरसी बंूदों से थोड़ी राहत मिली है। सवेरे रुक-रुककर हुई बारिश से सोमवार को एक बार सड़कें भीग गई। बूंदाबांदी के बाद मौसम ठंडा हो गया। दिन में नीले आसमान में बादल व सूरज के बीच आंख मिचौली का क्रम बना रहा। शाम को मौसम शुष्क रहा।

मौसम विभाग ने जल्दी बारिश होने की संभावना जताई है। उमस झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि जिले में मानसून जल्दी दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहभर में मानसून दस्तक दे सकता है। स्काईमेट के हवाले से बताया है कि दादरा नगर हवेली एवं आसपास के विस्तार में आने वाले कुछ दिनों में मानसून की बारिश हो सकती है। केरल में गत सप्ताह मानसून ने दस्तक दे दी है। शुरूआती दौर में बारिश का दौरा धीमा रह सकता है। देश में चेरापुंजी के बाद दादरा नगर हवेली में सर्वाधिक बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार औसत से अधिक बारिश के आसार हैं। मानसून आने की तैयारी में आसमान में बादलों का जमघट बढऩे लगा है। किसान बीजों की बुवाई के लिए खेत तैयार करने लगे हैं।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष आरम्भ


प्रशासन ने कलेक्टे्रट कार्यालय सिलवासा व उप समाहर्ता कार्यालय खानवेल में बाढ़ नियंत्रण कक्ष आरम्भ कर दिए हैं। यह नियंत्रण कक्ष आगामी 15 अक्टूबर तक 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मधुबन डेम पर पानी की आवक, अतिवृष्टि और बाढ़ पर नियंत्रण रखेगा। जलभराव व बाढ़ जैसी परिस्थितियों में फोन 0260-2630304 पर सूचित किया जा सकता है। इसके अलावा मधुबन डेम कराड़ में अलग बाढ़ नियंत्रण कक्ष खोला गया है। यहां डेम में जलस्त्राव पर पल पल की नजर रहेगी। डेम में पानी की आवक-जावक और स्थिति के बारे में दानह, दमण और वलसाड प्रशासन को सूचित किया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो