scriptसरकार के खिलाफ लेखपाल मंडल ने निकाली रैली | Rally concluded by the board of directors against the government | Patrika News

सरकार के खिलाफ लेखपाल मंडल ने निकाली रैली

locationसूरतPublished: Sep 06, 2018 09:33:20 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

कलक्ट्रेट कार्यालय के सामने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

surat photo

सरकार के खिलाफ लेखपाल मंडल ने निकाली रैली

भरुच.

गुजरात में काम करने वाले 11 हजार लेखपालों ने गुरुवार को प्रदेश भर में अपनी विभिन्न मांग को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। वहीं भरुच जिला लेखपाल मंडल की ओर से गुरुवार को रेलवे स्टेशन से रैली निकाली गई। रैली में शामिल लेखपाल मंडल के सदस्यों ने कलक्ट्रेट कार्यालय के सामने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

जिला लेखपाल मंडल की ओर से भरुच रेलवे स्टेशन से रैली निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। लेखपाल मंडल के सदस्यों ने कलक्ट्रेट कार्यालय के सामने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लेखपाल मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष-2010 में लेखपालों की भर्ती के बाद राजस्व लेखपालों के पास से तहसीलदार और तहसील पंचायतों में चपरासी के रूप में काम लिया जाता है। लेखपालों का जॉब कार्ड भी अभी तक तय नहीं हो पाया है, जिसके कारण यह परिस्थिति का निर्माण हो रहा है। वेतन को भी लेकर लेखपालों की ओर से सरकार से कई बार मांग की गई। वहीं सरकार की ओर से इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के बाद लेखपाल मंडल के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
भरुच जिले में मतदाताओं की संख्या 11 लाख 41 हजार 636, मतदाता सूची में नाम जोडऩे का अभियान शुरू
भरुच. जिले में एक सितंबर से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसका लाभ नए मतदाताओं और सूची से वंचित मतदाता १५ अक्टूबर तक निर्वाचन सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। भरुच जिला कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता कलक्टर रवि कुमार अरोरा ने कहा कि जिले में एक सितंबर से मतदाता सूची में सुधार अभियान शुरू किया गया है, जो 15 अक्टूबर तक चलेगा।
इस दौरान लोग अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले भर में 11 लाख 41 हजार 636 मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज है। जिले में कुल 1356 मतदान केन्द्र बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि 16 और 20 सितंबर तथा 14 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में नाम जोडऩे और हटाने के लिए बूथ लेवल अधिकारी तैनात रहेंगे। कलक्टर ने ज्यादा से ज्यादा नए और पुराने मतदाताओं से अपना नाम सूची में शामिल कराने तथा मतदाता सूची की जांच करने की अपील की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो