script

GUJARAT ELECTION 2022 : वाकई हमला हुआ या सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए राजनैतिक आरोपों की हवाबाजी !

locationसूरतPublished: Nov 27, 2022 09:53:29 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– कतारगाम में आमआदमी पार्टी की सभा पर पथराव व डिंडोली मेंं कार्यकर्ता पर चाकू से हमले का मामला
– पुलिस का दावा नहीं हुआ पथराव, सभा में नहीं घर लौटते समय कार्यकर्ता पर हुआ था हमला

वाकई हमला हुआ या सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए राजनैतिक आरोपों की हवाबाजी !

वाकई हमला हुआ या सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए राजनैतिक आरोपों की हवाबाजी !

सूरत. चुनाव प्रचार की सरगर्मियों के बीच शनिवार रात को आम आदमी पार्टी की सभा के दौरान कतारगाम में पथराव व डिंडोली में कार्यकर्ता पर चाकू से हमले की घटनाएं थी। जिसके चलते चुनाव प्रचार में हिंसक होने चर्चाओं के बीच पुलिस का दावा है कि दोनों घटनाओं की जांच में किसी राजनैतिक दल से जुड़े लोगों की लिप्तता सामने नहीं है।
जानकारी के अनुसार कतारगाम ललिता चौकड़ी क्षेत्र में शनिवार रात आम आदमी पार्टी की सभा पर पथराव की चर्चा चली थी। सभा में मौजूद पन्द्रह वर्षीय किशोर कतारगाम सीताराम चौक हर्ष के सिर में पत्थर लगा था। सभा में मौजूद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने हर्ष को अस्पताल ले गए थे। आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा समाज कंटकों के जरिए पथराव करवाने का आरोप लगाया था।
इस घटना के बाद देर रात कतारगाम पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कतारगाम थाना प्रभारी वाई.बी. गोहिल ने बताया कि मौके पर जांच की गई। सभा में मौजूद कई लोगों पूछताछ की गई। किसी से भी पथराव का कोई सुराग नहीं मिला। न ही अन्य कोई जख्मी हुआ। सिर्फ एक पत्थर कहीं से उछल कर आया वह हर्ष को लगा।
पत्थर किसी ने ऐसे ही उछाला या सडक़ पर किसी वाहन की वजह से उछल कर आया, इस बारे में पुख्तातौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं पीडि़त छात्र के परिजनों या सभा में मौजूद किसी अन्य किसी से कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना को रोजनामचे में दर्ज कर लिया गया है। वहीं डिंडोली क्षेत्र में शनिवार रात आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुमन आवास डिंडोली निवासी महेन्द्र गोसाई पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई थी।
डिंडोली पुलिस निरीक्षक आर.जे.चुडास्मा ने बताया कि महेन्द्र की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। हमलावर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महेन्द्र देर रात अपनी कार में घर लौट रहे थे। चिंताचौक के पास उनकी कार पंचर हो गई।
वह पंचर टायर बदल रहे थे। उस दौरान अज्ञात युवक ने उनकी जांघ में चाकू से वार किया और फरार हो गया। महेन्द्र ने किसी ने पर आशंका व्यक्त नहीं की है तथा न ही किसी से रंजिश होने का खुलासा किया है। बहरहाल सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से हमलावर का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
———————————

ट्रेंडिंग वीडियो