scriptगांवों में कोरोना से राहत, सूरत में 4 नए पॉजिटिव, 7 संदिग्ध भर्ती | Relief from corona in villages, 4 new positives in Surat, 7 suspected | Patrika News

गांवों में कोरोना से राहत, सूरत में 4 नए पॉजिटिव, 7 संदिग्ध भर्ती

locationसूरतPublished: Sep 22, 2021 10:29:41 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,43,688, 2115 की मौत

गांवों में कोरोना से राहत, सूरत में 4 नए पॉजिटिव, 7 संदिग्ध भर्ती

गांवों में कोरोना से राहत, सूरत में 4 नए पॉजिटिव, 7 संदिग्ध भर्ती

सूरत.

ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। सूरत जिले के गांवों में लगातार राहत है। वहीं, शहरी क्षेत्र में नए 4 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा सूरत के 5 कोरोना मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं, सात संदिग्ध भर्ती हैं। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,43,688 हो गई हैं। इसमें 2115 की मौत हो चुकी है।
शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 5 से कम है। मनपा के अठवा जोन में 2 और रांदेर जोन में 2 पॉजिटिव मिले हैं। अठवा लाइंस क्षेत्र में एक ही घर में दो व्यक्ति पॉजिटिव मिले। जबकि रांदेर प्राइम आर्केड सोसायटी में दो पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें दो जनों ने वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। वहीं, एक व्यक्ति ने वैक्सीन की एक डोज और एक ने वैक्सीन नहीं लगाई थी। अन्य 6 जोन लिम्बायत, उधना, कतारगाम, सेंट्रल, वराछा-ए और वराछा-बी जोन में कोई भी कोरोना केस दर्ज नहीं होने से राहत है। न्यू सिविल और स्मीमेर में 7 पॉजिटिव भर्ती हैं। इनमें ऑक्सीजन पर 3, बाइपेप पर 3 और वेंटिलेटर पर एक मरीज भर्ती है। शहर में मंगलवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है।
वलसाड में लेप्टो का पहला मरीज भर्ती

सूरत. वलसाड जिले में मानसून सीजन का पहला लेप्टोस्पायरोसिस पॉजिटिव मरीज मिला है। उसे वापी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिण गुजरात में अब तक 10 लेप्टोस्पायरोसिस मरीज मिले हैं।
कोरोना की दूसरी लहर के बाद वलसाड जिले में अब तक लेप्टोस्पायरोसिस का कोई केस नहीं मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि वलसाड जिले में वापी सेलवास वटार निवासी प्रकाश मंगु आहिर (35) की लेप्टोस्पायरोसिस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे 8 सितम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसके नमूने जांच के लिए भेजे थे और अब रिपोर्ट आई है। अब तक तापी जिले में 6, सूरत में 3 और वलसाड में एक समेत कुल 10 लेप्टो पॉजिटिव मिले हैं। इसमें सूरत जिले में एक मरीज की मौत दर्ज की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो