सूरतPublished: Jan 28, 2023 07:58:44 pm
Divyesh Kumar Sondarva
सूरत. 74वें गणतंत्र दिवस REPUBLIC DAY 2023 पर 26 जनवरी गुरुवार को शहर व जिले में गांव-गांव, शहर-शहर समारोहों का आयोजन किया गया। इस दौरान ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत कई आयोजन हुए। सभी विश्वविद्यालयों, शिक्षा संस्थानों में तिरंगे को सलामी दी गई। चौर्यासी तहसील के लीमला गांव में ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तर का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
लीमला गांव में हुए जिला स्तर के REPUBLIC DAY 2023 मुख्य समारोह में कृषि, सौर ऊर्जा, बिजली, पानी बचाओ जैसी झांकियां भी निकाली गई। दूसरी ओर संस्थानों में भी तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं, सूरत महानगर पालिका का मुख्य समारोह मनपा के बी जोन में आयोजित हुआ। कई समारोहों में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति, खिलाडिय़ों व विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।