सूरत

REPUBLIC DAY 2023 : जन-जन ने दी तिरंगे को सलामी

सूरत. 74वें गणतंत्र दिवस REPUBLIC DAY 2023 पर 26 जनवरी गुरुवार को शहर व जिले में गांव-गांव, शहर-शहर समारोहों का आयोजन किया गया। इस दौरान ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत कई आयोजन हुए। सभी विश्वविद्यालयों, शिक्षा संस्थानों में तिरंगे को सलामी दी गई। चौर्यासी तहसील के लीमला गांव में ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तर का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सूरतJan 28, 2023 / 07:58 pm

Divyesh Kumar Sondarva

REPUBLIC DAY 2023 : जन-जन ने दी तिरंगे को सलामी

लीमला गांव में हुए जिला स्तर के REPUBLIC DAY 2023 मुख्य समारोह में कृषि, सौर ऊर्जा, बिजली, पानी बचाओ जैसी झांकियां भी निकाली गई। दूसरी ओर संस्थानों में भी तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं, सूरत महानगर पालिका का मुख्य समारोह मनपा के बी जोन में आयोजित हुआ। कई समारोहों में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति, खिलाडिय़ों व विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

 

– देश प्रति समर्पित होने का आह्वान :
लाडवी स्थित आरएमजी माहेश्वरी इंग्लिश स्कूल में REPUBLIC DAY 2023 74वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि मेघराज गांधी और पवन गांधी ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत व नाट्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अभिभावक भी स्कूल में उपस्थित रहे। स्कूल की ओर से विद्यार्थियों और अभिभावकों को देश प्रति समर्पित होने का आह्वान किया गया।
– पुरस्कारों से किया सम्मानित :
एनटीपीसी कवास में गणतंत्र के REPUBLIC DAY 2023 दिवस पर महाप्रबंधक राम प्रसाद ने महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कर महिलाओं को अपने कौशल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जिम मेटोरियस एवॉड व अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूएफएससी महाप्रबंधक पी. श्रीवास्तन, स्वाति, महिला मंडल अध्यक्ष गीता रामप्रसाद के साथ कई महानुभाव उपस्थित रहे। स्वीमिंग क्लब की ओर से गणतंत्र दिवस पर तापी में तिरंगा लहराया गया। क्लब के कई सदस्यों ने तापी में तिरंगा लेकर बोटिंग की। तापी में राष्ट्र ध्वज लहराते देख आते-जाते लोग कोज-वे पर रुक गए।

Home / Surat / REPUBLIC DAY 2023 : जन-जन ने दी तिरंगे को सलामी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.