script

महिलाओं के लिए चार पंचायतों में आरक्षण

locationसूरतPublished: Mar 03, 2021 06:03:00 pm

तहसील पंचायत के प्रमुख पद के लिए रोटेशन

महिलाओं के लिए चार पंचायतों में आरक्षण

महिलाओं के लिए चार पंचायतों में आरक्षण

बारडोली. सूरत जिला पंचायत की नौ तहसील पंचायत प्रमुख पद के रोटेशन के तहत चार पंचायतों में प्रमुख पद पर महिलाओं के लिए आरक्षण तय हुआ है। मतगणना के बाद अब प्रमुख पदों पर दावेदारी की दौड़ शुरू हो गई है। मतगणना पूरी होते ही अब भाजपा में तहसील पंचायत के प्रमुख पद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला की नौ तहसील पंचायत में से दो एसटी सामान्य, तीन एसटी महिला, एक एसइबीसी, दो गैर आरक्षित और एक गैरआरक्षित महिला के लिए आवंटित की गई है।
सूरत जिला की सभी नौ तहसील पंचायत में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। इन तहसील पंचायतों में पहले ढाई साल के लिए प्रमुख पद पर नियुक्ति को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। चुनाव से पूर्व विकास कमिश्नर ने सभी तहसील पंचायत के प्रमुख पद के लिए रोटेशन जारी किया था। इसमें बारडोली और महुवा तहसील पंचायत के प्रमुख पद के लिए एसटी सामान्य, मांडवी, मांगरोल और उमरपाड़ा में प्रमुख पद के लिए एसटी महिला, कामरेज तहसील पंचायत में एसइबीसी, चौर्यासी और ओलपाड तहसील पंचायत प्रमुख पद के लिए गैरआरक्षित और पलसाणा पंचायत में गैरआरक्षित महिला को प्रमुख पद के लिए आरक्षण रहेगा। मतगणना पूरी होते ही भारतीय जनता पार्टी में पद पर तैनाती को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है।
आसान नहीं है चुनना

बारडोली नगरपालिका में इस बार पहले ढाई साल के लिए सामान्य महिला के लिए प्रमुख पद का आरक्षण रखा गया है। नगरपालिका में प्रमुख पद के लिए सामान्य महिला दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण हाइकमान के लिए भी अंतिम निर्णय पर पहुंचना आसान नहीं है। अब तक वार्ड दो से फाल्गुनी देसाई को प्रमुख पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो