एक सप्ताह बाद भी काम पर नहीं लौटे रेजिडेंट डॉक्टर
सूरतPublished: Sep 27, 2022 12:29:47 pm
- गंभीर मरीजों को स्मीमेर कर रहे रेफर
- मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल पर अड़े रेजिडेंट डॉक्टर


एक सप्ताह बाद भी काम पर नहीं लौटे रेजिडेंट डॉक्टर
न्यू सिविल अस्पताल के मेडिसिन विभाग में कार्यरत 30 रेजिडेंट डॉक्टर 20 सितंबर से अपने ही विभाग के एचओडी के विरोध में हड़ताल पर हैं और एक सप्ताह बाद भी काम पर नहीं लौटे हैं। सिविल के मेडिसिन विभाग आने वाले गंभीर मरीजों को स्मीमेर अस्पताल रेफर किया जा रहा है। अस्पताल अधीक्षक से सोमवार को रेजिडेंट डॉक्टरों की बातचीत हुई, जिसमें कुछ रेजिडेंट ने पिछले दिनों वेतन में कटौती और डे ऑफ नहीं मिलने से नाराजगी की बात कही।