script

दमण में सेवाभावी महिलाओं का सम्मान

locationसूरतPublished: Mar 17, 2019 08:40:11 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

वर्षाबेन शाह बनीं नई संगठन प्रमुख

patrika

दमण में सेवाभावी महिलाओं का सम्मान


दमण. महिला मंडल,दमण ने रविवार को महिला दिवस मनाया। लायंस क्लब,दमण के संयुक्त उपक्रम में महिला भवन, वाड़ी फलिया में आयोजित कार्यक्रम में सेवाभावी महिलाओं एवं लोगों का सम्मान हुआ। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और आधुनिक भारतीय नारी रत्न पर वक्तव्य हुआ। महिला मंडल की प्रमुख प्रभाबेन शाह ने बहनों को हर चुनौतियों से लडक़र पार पाने की सीख दी। समाजसेविका प्रभाबेन शाह ने कहा कि मैंने काफी समय तक संगठन को अपना नेतृत्व दिया, पर बढ़ती उम्र के चलते अब मुश्किल हो रही है। अब कोई नया संगठन की बागडोर संभाले, मंडल को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। वर्षाबेन शाह को उत्तराधिकारी चुने जाने पर उन्होंने उन्हें शुभेच्छा दी। आधुनिक भारतीय नारी रत्न विषय पर कृष्णा सिंह परमार (चेयरपर्सन,आराधना सारस्वत हायर सेकेंड्री स्कूल,भिलाड़ ) ने प्रभावी वक्तव्य दिया। अन्य महिला अग्रणियों ने भी अपने विचार रखे।
patrika
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया

इस दौरान समाजसेवा, जनजागरुकता, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। वरिष्ठ वकील सतीश मोड़ासिया का भी सम्मान किया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुलोचनाबेन अनिल अग्रवाल और लायंस क्लब तथा महिला मंडल की बहनें इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

ट्रेंडिंग वीडियो