नपा टीम निरीक्षण पर
सुबह में नगर पालिका प्रमुख विट्ठल पटेल अर्बन हेल्थ ऑफिसर डॉ. सिन्नी पांडेय व अन्य लोगों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण पर भी निकले। इस दौरान घर से बाहर मिले लोगों को जनता कफ्र्यू के उद्देश्य के बारे में बताकर घर में रहने को कहा गया। नूतन नगर में कई युवक व बच्चे क्रिकेट खेलते मिले, उन्हें समझाकर घर भेजा गया। नपा की ओर से बताया गया कि शाम को कई विस्तारों में कीटनाशकों का छिड़काव भी किया गया।

Must Read https://www.patrika.com/ahmedabad-news/janata-curfew-support-in-jamnagar-5921716/ https://www.patrika.com/ahmedabad-news/6092-patients-have-been-placed-in-the-state-under-quarantine-5921691/ पांच बजते ही थाली के साथ शंखनाद
जनता कफ्र्यू के दिन घर में बैठे लोगों को पांच बजने का बेसब्री से इंतजार था। पांच बजते ही लोग थाली, ढोलक, शंख लेकर खिड़कियों व गैलरी में दौड़ पड़े। थाली और ताली बजाकर तथा शंखनाद से कोरोना वायरस से पीडि़तों के इलाज व उसकी रोकथाम में निष्ठा से जुटे कर्मियों के प्रति आभार जताया। कई सोसायटियों में लोग छतों पर एकत्र हो गए थे, कई जगहों पर बिल्डिंग परिसर में लोग थाली और ढोल बजाते व नाचते दिखे। इस दौरान कई लोग इससे उत्पन्न ध्वनि से वायरस को नष्ट होने समेत कई फायदे बताने से भी नहीं चूक रहे थे।