scriptSurat/ सूरत में सड़कें बनी नदियां , दोपहर दो घंटे में दो इंच बारिश | Roads made rivers in Surat | Patrika News

Surat/ सूरत में सड़कें बनी नदियां , दोपहर दो घंटे में दो इंच बारिश

locationसूरतPublished: Sep 24, 2021 09:54:27 pm

दो दिनों में 8 इंच बारिश, निचले इलाकों में पानी भरा, वेसू जैसे विकसित इलाके में तीन से चार फुट पानी भरा, वाहन चालक फंसे

Surat/ सूरत में सड़कें बनी नदियां , दोपहर दो घंटे में दो इंच बारिश

Surat/ सूरत में सड़कें बनी नदियां , दोपहर दो घंटे में दो इंच बारिश

सूरत। दो दिन से एक बार फिर मानसून शहर में सक्रिय हुआ है। गुरुवार को पांच इंच बारिश के बाद शुक्रवार को भी शहर में तीन इंच बारिश से हाल -बेहाल हो गए। सड़कें पानी में गायब हो गई तो निचले इलाकों में भी पानी भर गया। जिससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक 76 एमएम बारिश सेंट्रल जोन में और सबसे कम 27 एमएम बारिश लिंबायत जोन में हुईं। दोपहर को महज दो घंटे में ही दो इंच बारिश में शहर में पानी -पानी हो गया।

सूरत में गुरुवार को झामझम के बाद बारिश ने कुछ घंटों के लिए विराम लिया, लेकिन शुक्रवार सुबह होते ही आसमान को काले बादलों ने घेर लिया और फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक शहर में एक इंच बारिश हुई और उसके बाद बादल जमकर बरसे और महज दो घंटे में हुई दो इंच बारिश ने शहर में पानी – पानी कर दिया। दिनभर में कुल 3 इंच से अधिक बरसात हुई। मनपा के फ्लड कंट्रोल विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8 से शाम 6 बजे शहर के अलग- अलग जोन में एक से तीन इंच बारिश हुई।
किस जोन में कितनी बारिश : –

जोन बारिश
सेंट्रल 76 एमएम
रांदेर 75 एमएम
कतारगाम 41 एमएम
वराछा – ए 36 एमएम
वराछा – बी 34 एमएम
उधना 67 एमएम
अठवा 38 एमएम
लिंबायत 27 एमएम

वेसू, सिटीलाइट की सड़कें बनीं नदियां :
दोपहर को दो घंटे के दौरान हुई भारी बारिश ने शहर में पानी -पानी कर दिया। वेसू क्षेत्र में वीआईपी रोड, भगवान महावीर कॉलेज के, सिटीलाइट रोड पर तीन से चार फुट पानी भर जाने से मानो यहां की सड़कें नदियां बन गई। पानी में कई वाहन फंस गए, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सेंट्रल जोन में नवसारी बाजार, कादरशा की नाल जैसे निचले इलाकों, रांदेर जोन में अडाजन गांव, पालनपुर पाटिया, हनी पार्क, एलपी सवानी रोड, पाल क्षेत्र में भी एक से दो फुट पानी भर गया। वहीं, डिंडोली, कतारगाम, वेड रोड पंडोल, उधना दरवाजा, उधना तीन रास्ते के पास भी जल जमाव के कारण वाहन चालक और राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

उकाई बांध से पानी छोड़े जाने से तापी ने छुए किनारे :
उकाई बांध भी खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है। जिससे शुक्रवार को बांध से 17 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़े जाने के कारण शहर में तापी नदी फिर एक बार दोनों किनारों को छू कर बहने लगी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो